Abhijeet Dipke relesed on Bail

Abhijeet Dipke Released: अभिजीत दिपके सशर्त जमानत पर रिहा, कोर्ट ने पीस बॉन्ड भरवाया, दिये निर्देश

नई  दिल्ली :   Abhijeet Dipke Released   कॉकरोच जनता पार्टी के प्रमुख अभिजीत दिपके को दिल्ली की मजिस्ट्रेट अदालत ने सशर्त जमानत पर रिहा कर दिया है. कोर्ट ने उन्हें 50 हजार रुपये का पीस बॉन्ड भरने का निर्देश दिया. इस पूरी प्रक्रिया के बाद दिपके को रिहा कर दिया गया. बता दें कि, दिपके को “लहरा दो तिरंगा” कार्यक्रम में जाने से पहले दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया था.

कोर्ट का निर्देश शांति भंग न करें

कोर्ट के आदेश के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में नहीं भेजा जाएगा. रिहाई के लिए पीस बॉन्ड पर हस्ताक्षर करना जरूरी था. अदालत ने निर्देश दिया है कि वह बॉन्ड की शर्तों का पालन करें और शांति भंग न करें.

वीडियो सामने आया

इससे जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दीपके जमानत के बाद एनसीपी शरद पवार के प्रवक्ता अनीश गवांडे के आवास पर पहुंचे हैं. अभिजीत ने किसी तरह की बात फिलहाल मीडिया से नहीं की. वो कैमरे की तरफ हाथ हिलाते हुए नजर आए, साथ ही गुड लक का साइन बनाते दिखे.

नहीं दिये मीडिया के सवालों के जवाब

इसके अलावा जब सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके को जमानत के लिए सशर्त पीस ऑफ बॉन्ड पर साइन करने को लेकर पूछा तो ग्रुप के संगठन प्रभारी अजिंक्य शिंदे ने कहा कि वह आपको खुद बता देंगे. वह पिछले दरवाजे से आ रहे हैं.

सुनवाई में देरी पर परेशान रहीं रत्ना सिंह

इससे पहले सीजेपी की लीगल हेड रत्ना सिंह ने दिपके की सुनवाई में देरी को लेकर भी चिंता जाहिर की थी. उन्होंने बताया था कि यह दोपहर 12 बजे होनी थी, लेकिन अब 3.38 बज चुके हैं.

यह भी पढ़ें

Air India Cancel Flight to Jeddah: एयर इंडिया का बड़ा फैसला, जेद्दा समेत तीन प्रमुख शहर के लिए 24 अक्टूबर तक फ्लाइट रद्द

सबसे ज़्यादा पढ़े गए

One thought on “Abhijeet Dipke Released: अभिजीत दिपके सशर्त जमानत पर रिहा, कोर्ट ने पीस बॉन्ड भरवाया, दिये निर्देश”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *