एजेंसी: Air India Cancel Flight to Jeddah एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने सऊदी अरब के तीन प्रमुख शहर जेद्दा, रियाद और दम्मम की उड़ानों को स्थाई रूप से रद्द कर दिया है. ये रोक 24 अक्टूबर तक रहेगी. मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए एयर इंडिया ने ये फैसला लिया है. साथ ही यात्रियों को असुविधा ना हो, इसके लिए टिकट की तारीख में बदलाव और रिफंड का विकल्प दिया गया है.
बदल सकते हैं यात्रा की तारीख
एयरलाइंस के मुताबिक, बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के यात्री अपनी यात्रा की तारीख बदल सकते हैं. एयरलाइंस ने कहा कि जिन यात्रियों के पास 15 अक्टूबर या उससे पहले की कन्फर्म बुकिंग हैं और जिनकी यात्रा की तारीख 9 से 25 अक्टूबर के बीच है. वे 10 नवंबर तक बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के अपनी यात्रा की तारीख एक बार बदल सकते हैं.
STORY | Air India, AI Express cancel Saudi Arabia flights till Oct 24
Air India and Air India Express on Saturday announced the extension of flight cancellations to Saudi Arabia until October 24 due to escalating geopolitical tensions in the region.
READ: https://t.co/L6nGKhbDZZ
— Press Trust of India (@PTI_News) October 17, 2026
दूसरे शहरों से यात्रा करने का ऑप्शन
जो यात्री अपने मूल रूट पर आगे की तारीख में यात्रा नहीं करना चाहते, उनके लिए GCC क्षेत्र के कुछ दूसरे शहरों से उड़ान लेने का ऑप्शन भी दिया गया है. हालांकि, दूसरे शहर तक पहुंचने की व्यवस्था यात्रियों को खुद करनी होगी. उन्हें उस देश में एंट्री के लिए जरूरी वीजा और अन्य नियमों का भी पालन करना होगा. एअर इंडिया के यात्री दुबई या दोहा के लिए या वहां से आने-जाने की बुकिंग बदल सकते हैं. एअर इंडिया एक्सप्रेस के यात्री अबू धाबी, अल ऐन, बहरीन, दोहा, दुबई, कुवैत, मस्कट, रास अल खैमाह, सलालाह या शारजाह के लिए अथवा वहां से आने-जाने की बुकिंग बदलने का विकल्प चुन सकते हैं.
ब्रिटेन ने जारी की एडवायजरी
एयरलाइंस ने यह फैसला ऐसे वक्त पर लिया है, जब हूतियों की ओर से सऊदी अरब पर हमले जारी हैं. इससे पहले ब्रिटेन ने भी अपने नागरिकों के लिए ट्रैवल एडवाइजरी जारी की. ब्रिटेन के विदेश कार्यालय ने शुक्रवार को सऊदी अरब की सभी गैर-जरूरी यात्राओं से बचने की सलाह दी. भारत भी अपने यात्रियों के लिए पहले ही एडवायजरी जारी कर चुका है.
यह भी पढ़ें

One thought on “Air India Cancel Flight to Jeddah: एयर इंडिया का बड़ा फैसला, जेद्दा समेत तीन प्रमुख शहर के लिए 24 अक्टूबर तक फ्लाइट रद्द”