ग्रेटर नोएडा : Five Died in Greater Noida ग्रेटर नोएडा में दर्दनाक घटना सामने आई है. यहां एक ही परिवार के पांच लोग संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाये गये. ये मामला रबूपुरा थाना क्षेत्र के नंगला इलाके का है. जानकारी के मुताबिक, परिवार ने देर रात मैगी के साथ चाय पी थी. मृतकों में पति-पत्नी और उनके तीन बच्चे शामिल हैं. इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया.
रात में मैगी खाकर सोया था परिवार
शुरुआती जानकारी के अनुसार, गांव नगला पदम निवासी महेश उनकी पत्नी ललतेश तीन नाबालिग बच्चे रात दस बजे मैगी खाकर सोए थे सुबह नहीं उठे तो लोगों को शंका हुई, घर जाकर देखा तो पांचों बिस्तर पर मृत मिले. पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच में जुट गई है.
घर के बाहर उमड़ी भीड़
थाना रबूपुरा पर खबर मिलने के बाद ग्राम नगला श्री पदम निवासी एक ही परिवार के 5 सदस्यों की मौत होने के बाद घर के बाहर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी है. पुलिस ने मृतकों की पहचान करते हुए उनके नाम बताए हैं.
‘फूड प्वॉइजनिंग’ की आशंका
पहली नजर में ये मामला ‘फूड प्वॉइजनिंग’ का लग रहा है. आसपास के लोगों और मृतक महेश की मां द्वारा बताया गया कि परिवार के सदस्यों ने रात में नूडल्स खाए थे. मौत की अभी साफ वजह सामने नहीं आई है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं अन्य वैज्ञानिक जांच के आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी.
पोस्टमार्टम रिपोर्ट से साफ हो सकेगा
सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस बल, बड़े अफसर, एम्बुलेंस एवं फूड एंड सेफ्टी विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंचीं. फील्ड यूनिट, फोरेंसिक टीम द्वारा घटनास्थल का गहन निरीक्षण कर वैज्ञानिक साक्ष्य संकलित किए जा रहे हैं. मृतकों के शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है.
यह भी पढ़ें

One thought on “Five Died in Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के 5 लोगों की संदिग्ध मौत, रात मैगी खाकर सोए थे”