Donald Trump on Tariff

UP President Donald Trump: भारत के लिए अमेरिका का बड़ा एलान, रूस से तेल खरीदने पर नहीं देना होगा टैरिफ

एजेंसी :   UP President Donald Trump   अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चौंकाने वाले फैसलों के लिए जाने जाते हैं. इस बीच उन्होंने बड़ा कदम उठाते हुए भारत पर टैरिफ ना लगाने का एलान किया. रूस से कच्चा तेल और गैस खरीदने पर भारत पर अमेरिकी टैरिफ का खतरा फिलहाल टल गया है. ट्रंप ने इसके पीछे अमेरिका के राष्ट्रीय हित का हवाला दिया है. इस कानून में चीन और भारत जैसे देशों से अमेरिका आने वाले सामान पर 100 प्रतिशत तक टैरिफ लगाने का प्रावधान था.

फैसला अमेरिका के हित में

बता दें कि, ट्रंप ने एक कार्यकारी आदेश के जरिए कानून में दिए गए छूट के प्रावधान का इस्तेमाल किया. उनके मुताबिक, उन्होंने अमेरिकी कांग्रेस को यह साबित किया है कि फिलहाल प्रतिबंधों और टैरिफ से जुड़ी कार्रवाई में छूट देना अमेरिका के राष्ट्रीय हित में है.

छूट की लिस्ट में पांच देश 

जानकारी के मुताबिक, यह फैसला ‘लिंडसे ओ ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026’ के तहत लगाया गया था, जिसमें इन देशों को राष्ट्रीय हित के तहत छूट दी गई है. ट्रंप ने साफ किया कि पांच देशों को रूस से ऊर्जा खरीदने पर कोई शुल्क नहीं देना होगा, जिससे उनके आर्थिक और ऊर्जा सहयोग को बढ़ावा मिलेगा.

समझिए क्या है ग्राहम एक्ट

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ‘ग्राहम एक्ट’ की धारा 115 के तहत प्रतिबंधों, पाबंदियों और टैरिफ को लागू करने से छूट देने का फैसला किया. कार्यकारी आदेश के मुताबिक, राष्ट्रपति को इस धारा के तहत किसी विदेशी व्यक्ति पर प्रतिबंध लगाने, पाबंदियां लागू करने या टैरिफ लगाने से छूट देने का अधिकार है. इसके लिए उन्हें अमेरिकी कांग्रेस के सामने लिखित प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होता है, जिसमें छूट को राष्ट्रहित में बताया जाए.

यह भी पढ़ें

Elon Musk Flying Car: दुनिया में छा गई मस्क की उड़ने वाली कार ‘रोडस्टर’, सपना नहीं अब हकीकत, देखें VIDEO

सबसे ज़्यादा पढ़े गए

One thought on “UP President Donald Trump: भारत के लिए अमेरिका का बड़ा एलान, रूस से तेल खरीदने पर नहीं देना होगा टैरिफ”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *