Musk Flying car Roadster

Elon Musk Flying Car: दुनिया में छा गई मस्क की उड़ने वाली कार ‘रोडस्टर’, सपना नहीं अब हकीकत, देखें VIDEO

डेस्क:  Elon Musk Flying Car जेम्स बांड की फिल्मों में कार के तमाम बदले हुए रूप तो आपने देखे होंगे और आपकी कल्पना में कई बार उड़ने वाली कार भी आई होगी. आप सोच रहे होंगे इस तरह की बातों का जिक्र क्यों हो रहा है. हम आपको बताते हैं. दुनिया के सबसे रईस कारोबारी एलन मस्क की कंपनी टेस्ला ने दुनिया के सामने उड़ने वाली कार पेश कर सबको चौंका दिया. गुरुवार को दुनिया के सामने इस अजूबा कार को दिखाया गया.

टेस्ला ने ‘उड़ने वाली कार’ के कॉन्सेप्ट को हकीकत के एक कदम और करीब ला दिया है, हालांकि आम इस्तेमाल में इसे आने में अभी काफी वक्त लग सकता है।

एलन मस्क की फ्लाइंग कार

टेक्सस के मैकग्रेगर में 15 अक्टूबर को एक इवेंट हुआ. इस इवेंट में टेस्ला ने अपने नए डिजाइन वाले रोडस्टर का प्रदर्शन किया. इस दौरान कार एक खास रैंप पर उल्टी चली, गाड़ी हवा में घूमते हुए कुछ देर तक करतब दिखाती रही और फिर सेफली लैंड कर गई.

रॉकेट की तकनीक का प्रयोग

यह स्टंट उस तकनीक को दिखाता है जिसे एलन मस्क की रॉकेट कंपनी, स्पेसएक्स के साथ मिलकर विकसित किया गया है. एलन मस्क ने रोडस्टर का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भी शेयर किया.

एक्स पर शेयर किया वीडियो

मस्क ने एक्स पर एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘लगता है कि भविष्य में सच में उड़ने वाली कारें होंगी.’ इस नए डिजाइन वाले रोडस्टर में स्पेसएक्स के बनाए ‘कोल्ड-गैस थ्रस्टर्स’ लगे हैं, जो थ्रस्ट  पैदा करने के लिए दबाव वाली गैस का इस्तेमाल करते हैं.

2028 में शुरू होगा प्रोडक्शन

इस कार में रॉकेट में इस्तेमाल होने वाले थ्रस्टर्स लगे हैं. इनकी मदद से ये कार उल्टी होकर चल सकती है और हवा में घूम भी सकती है. ये कार केवल 0.81 सेकेंड में 97 किमी प्रति घंटे की रफ्तार भी पकड़ सकती है. कार का प्रोडक्शन 2028 में शुरू होगा।

सबसे ज़्यादा पढ़े गए

One thought on “Elon Musk Flying Car: दुनिया में छा गई मस्क की उड़ने वाली कार ‘रोडस्टर’, सपना नहीं अब हकीकत, देखें VIDEO”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *