Abhijeet Dipke Arrested

Abhijeet Dipke Detained: सेंट्रल पार्क के लिए निकले दिपके हिरासत में लिये गये, दिल्ली पुलिस से बोले-मैंने क्या किया

नई दिल्ली :  Abhijeet Dipke Detained   कॉकरोच जनता पार्टी प्रमुख अभिजीत दिपके को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. दिपके “लहरा दो तिरंगा” कार्यक्रम के लिए कनॉट प्लेस जा रहे थे. इस दौरान सीजेपी चीफ दिल्ली पुलिस से पूछते हैं कि, “उन्हें किसलिए हिरासत में लिया गया है”, तब पुलिस कहती है कि, “उन्हें एहतियात के तौर पर हिरासत में लिया गया है”. साथ ही दिपके को बताया जाता है कि, कनॉट प्लेस में धारा 163 लगी है, वहां नहीं जा सकते. बता दें कि, अभिजीत दिपके एनसीपी नेता अनीश गवंडे के घर पर ठहरे थे. उनके घर से ही दिल्ली पुलिस ने उन्हें डिटेन कर लिया. इसका वीडियो भी सामने आया है.

दिपके का वीडियो सामने आया

इस वीडियो में दीपके आगे कहते हैं, “तो कहीं और बता दीजिए.” इस पर पुलिस कहती है, “कहीं और बता देंगे. अभी डिटेन कर रहे हैं.” दीपके कहते हैं, “सर, अभी तो मैंने कोई लॉ ब्रेक ही नहीं किया है. मैं आपसे पूछ रहा हूं कि कहां जा सकता हूं. मैंने कोई लॉ ब्रेक ही नहीं किया है. आप डिटेन कैसे कर सकते हैं…मैं अकेला हूं.”

NDMC  से  नहीं मिली अनुमति

बता दें कि, सीजेपी ने आज कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में ‘लहरा दो तिरंगा’ प्रदर्शन का एलान किया था. जबकि, कनॉट प्लेस में धारा 163 लागू है और तिरंगा यात्रा के लिए एनडीएमसी से अनुमति नहीं मिली है. प्रदर्शन को देखते हुए इलाके में भारी सुरक्षा बल तैनात हैं. रैपिड एक्शन फोर्स के जवान और अन्य सुरक्षाबल इलाके में फ्लैग मार्च कर रहे हैं.

दिपके को दिये गये दो निटिस

दिल्ली पुलिस ने सीजेपी प्रमुख अभिजीत दिपके को आज दो नोटिस दिए हैं. दिल्ली पुलिस एक्ट के तहत जारी एक नोटिस में उन्हें सेंट्रल पार्क नहीं जाने का निर्देश दिया गया है. इसमें भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 163 लागू होने का हवाला दिया गया है. वहीं, दूसरा नोटिस दक्षिण-पश्चिम दिल्ली पुलिस की ओर से दिया गया है. यह एयरपोर्ट पर हुई उस घटना से जुड़ा है, जब अभिजीत, आशुतोष और सौरव को एहतियातन हिरासत में लेकर कोर्ट में पेश किया गया था.

यह भी पढ़ें

Special Parliament Session: क्या ये कदम सरकार का मास्टर स्ट्रोक साबित होगा, महिला आरक्षण-परिसीमन बिल के लिए बुला सकती है विशेष सत्र

सबसे ज़्यादा पढ़े गए

One thought on “Abhijeet Dipke Detained: सेंट्रल पार्क के लिए निकले दिपके हिरासत में लिये गये, दिल्ली पुलिस से बोले-मैंने क्या किया”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *