नई दिल्ली : Prashant Bhushan Big Statement स्पेशल इंटेसिव रिवीजन SIR पर विपक्ष के विरोध प्रदर्शन का दौर जारी है. इस बीच सीनियर एडवोकेट प्रशांत भूषण ने सरकार पर तीखा हमला किया है. उन्होंने कहा कि, अगर सरकार को यह लगता है कि, हम रिजीम चेंज करना चाहते हैं, तो हां, हम चाहते हैं. बता दें कि, गुरुवार को प्रशांत भूषण, नेहा बोरा, अभिजीत दिपके और प्रकाशराज ने एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस की
“रिजीम चेंज करना लोकतांत्रिक अधिकार”
एजेंसी से मिली जानकारी के मुताबिक, इस दौरान प्रशांत भूषण ने कहा, ‘जरूर रिजीम चेंज होगी. हां हम सब चाहते हैं कि रिजीम चेंज हो. इसमें क्या गलती है? बीजेपी ने बार-बार रिजीम बदलने के लिए आंदोलन किए. कहते हैं कि ये लोग रिजीम चेंज करने की साजिश कर रहे हैं. रिजीम चेंज कराना हर नागरिक का लोकतांत्रिक अधिकार है. इसी वजह से सुप्रीम कोर्ट ने बोला था सेडिशन का जो अंग्रेजों के समय का कानून बना हुआ है, वह गैर संवैधानिक है.’
बीजेपी ने किया पलटवार
बीजेपी नेता संबित पात्रा ने कहा कि आज जिस प्रकार से प्रशांत भूषण और नेहा बोरा की प्रेस कॉन्फ्रेंसे हुई है और उनकी बातों में जिस प्रकार की देश के प्रति गद्दारी झलकी है, ये बेहद चौंकाने वाला है. प्रशांत भूषण ने कहा कि यह लड़ाई ‘रिजीम चेंज और हम रिजीम चेंज करके ही रहेंगे. वहीं नेहा बोरा ने कहा कि रिजीम चेंज कैसे होता है, यह हमें बांग्लादेश ने सिखाया है. ये वही लोग हैं, जिन्होंने सेना द्वारा की गई सर्जिकल स्ट्राइक पर भी सवाल खड़े किए थे. सेना से सबूत मांग रहे थे.
यह भी पढ़ें

One thought on “Prashant Bhushan Big Statement: प्रशांत भूषण का बड़ा बयान, कहा- “हां, हम रिजीम चेंज करना चाहते हैं””