Ravichandran Ashwin

कुलदीप यादव को नहीं खिलाने पर भड़के रविचंद्रन अश्विन, यूट्यूब चैनल पर निकाली भड़ास

Ravichandran Ashwin: पूर्व भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ चौथे T20I की प्लेइंग इलेवन से कुलदीप यादव को बाहर रखने पर हैरानी जताई। उन्होंने कहा कि विंडीज के बल्लेबाजों को उनकी गुगली और लेग-स्पिन के खिलाफ संघर्ष करना पड़ा और अगर उनको प्लेइंग इलेवन में खिलाया जाता तो इससे इससे 15-20 रन का फर्क पड़ता। अश्विन ने यह बात अपने यूट्यूब चैनल ऐश की बात पर कही।

कुलदीप को खिलाना चाहिए था- Ravichandran Ashwin

अपने चैनल ‘ऐश की बात’ पर बात करते हुए, अश्विन ने कहा कि हैदराबाद का ट्रैक स्पिनरों के लिए बिल्कुल भी अच्छा नहीं होने वाला था, लेकिन कुलदीप को शामिल न करने का कदम “कॉमन सेंस की कमी” दिखाता है। उन्होंने कहा, “यह बहुत हैरानी की बात है क्योंकि, जिस ग्राउंड पर आप कुछ बाउंस मिलने की उम्मीद करते हैं, मुझे पता है कि यह हमेशा स्पिनरों के लिए अच्छा शिकार करने वाला ग्राउंड नहीं रहा है, लेकिन वेस्टइंडीज के बैट्समैन उनकी गुगली और लेग-स्पिन को समझने में संघर्ष कर रहे हैं। इसलिए, अगर आप उनके खिलाफ कुलदीप को बाहर रख रहे हैं, तो इसमें थोड़ी कॉमन सेंस की कमी है। 

यह बहुत हैरानी की बात- अश्विन

अश्विन का कहना था कि अगर कुलदीप यादव को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जाता तो कम से कम 15-20 रन का अंतर आता। उन्होंने कहा, यह बहुत हैरानी की बात है क्योंकि मुझे लगता है कि उनकी मौजूदगी 15-20 रन का अंतर ला सकती थी। मैं हैरान था। कुलदीप को इंदौर में नहीं चुना गया (जहां भारत ने 223 रन सफलतापूर्वक डिफेंड किए थे), और मैं फिर भी उस फैसले का सपोर्ट करूंगा क्योंकि मैं समझ सकता हूं कि ग्राउंड छोटा है। लेकिन आप यह कहकर लगभग इसे मुद्दा बना रहे हैं कि रांची में भारत की हार कुलदीप की वजह से हुई। यह अपने आप में गलत है।”

कुलदीप के शानदार आंकड़े

चाइनामैन स्पिनर कुलदीप यादव ने भारत के लिए 56 टी20 मैच खेले हैं,जिसमें उन्होंने 14.20 के एवरेज और 7.10 के इकॉनमी रेट से 98 विकेट लिए हैं, जिसमें तीन फॉर विकेट और दो फाइल विकेट हॉल है। उनका बेस्ट फिगर 5/17 रहा है। इस साल छह टी20I में, उन्होंने 25.75 के एवरेज और 9.36 के इकॉनमी रेट से आठ विकेट लिए हैं, और उनका बेस्ट फिगर 2/33 रहा है।

ये भी पढ़ें- India Vs WI T-20: हैदराबाद टी-20 में 24 रन से हारा भारत, वेस्टइंडीज ने की सीरीज में वापसी, दो-दो से बराबर हुई श्रंखला

सबसे ज़्यादा पढ़े गए

One thought on “कुलदीप यादव को नहीं खिलाने पर भड़के रविचंद्रन अश्विन, यूट्यूब चैनल पर निकाली भड़ास”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *