jaish sleeper cell

जयपुर में जैश की स्लीपर सेल

jaish sleeper cell
jaish slleper cell arrest in jaipur!

 

jaish sleeper cell – जयपुर में ATS ने मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट के बाद बड़ी देश विरोधी साजिश का खुलासा किया है, जयपुर ग्रामीण इलाके से बबीता नाम की जैश ए मोहम्मद की स्लीपर सेल को एटीएस ने गिरफ्तार किया है….बताया जा रहा है कि बबीता ने कुछ समय पहले ही ऑनलाइन कलमा पढ़कर धर्म परिवर्तन किया था और इसके बाद से वो लगातार जैश के कमांडरों के संपर्क में थी…ATS ने लगातार की जा रही सोशल मीडिया मॉनिटरिंग के बाद बबीता की गिरफ्तारी की है

महिला बबीता मूल रूप से सवाई माधोपुर के गंगापुर सिटी की रहने वाली बताई जा रही है…ATS की मानें तो बबीता अयु-ए-मोहम्मद नाम के पाकिस्तानी आतंकी संगठन के संपर्क में थी और उसके कमांडर अबू उबैदह से शादी करना चाहती थी…साथ ही बबीता का मौलाना मसूद अजहर के साले उस्ताद गौरी उर्फ यूसुफ अजहर से संपर्क बताया जा रहा है

ATS के मुताबिक

बबीता ने ऑनलाइन कलमा पढ़ धर्मांतरण किया
अबू-उबैदाह से शादी करना चाहती थी बबीता
अयु- ए-मोहम्मद का कमाण्डर है अबू-उबैदाह
शादी के लिए उसने नमाज, कुरान पढ़ना सीखा
नेपाल, सऊदी, UAE के रास्ते पाकिस्तान जाने वाली थी

ATS के मुताबिक महिला जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मोस्ट वांटेड आतंकी मसूद अजहर के साले उस्ताद गौरी उर्फ यूसुफ अजहर के संपर्क में भी थी…यूसुफ अजहर कंधार हाईजैक केस में वांटेड बताया जा रहा है… गिरफ्तारी जैश की स्लीपर सेल को जो टास्क पाकिस्तानी आकाओं के द्वारा सौंपे जा रहे थे उनमें –

क्या थे बबीता के टास्क?

1- अपना ग्रुप डेवलप करना
2- खुफिया सूचनाएं इकट्ठा करना
3- पाक हैंडलरों तक ये सूचनाएं पहुंचाना
4- सभी टास्क अभी प्राइमरी लेवल पर थे

हालांकि बबीता फिलहाल प्राइमरी लेवल पर ही काम कर रही थी, और लगातार अपने पाक आकाओं से संपर्क साधे हुए थी, मसूद अजहर के साले से उसके संपर्क बताए जा रहे हैं जो बेहद खतरनाक हो सकते थे…जयपुर में लश्कर के नेटवर्क से जुड़ी ये बड़ी गिरफ्तारी मानी जा रही आपको बता दें हाल ही में लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी उमर हारिस उर्फ ‘खरगोश’ ने पहचान बदलकर जयपुर में निकाह किया था। निकाह के लिए फर्जी दस्तावेज बनवाए थे और इन डॉक्यूमेंट का इस्तेमाल कर भारतीय पासपोर्ट भी बनवा लिया था..हालांकि इसके बाद सुरक्षा एजेंसियों को भनक लगने पर वो देश छोड़कर फरार हो गया लेकिन अब बबीता की गिरफ्तारी से एक बार फिर सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं…सबसे बड़ा सवाल है कि आखिर क्यों जयपुर को बार-बार सॉफ्ट टारगेट के तौर पर पाकिस्तानी आतंकी संगठनों द्वारा चुना जा रहा है..

सबसे ज़्यादा पढ़े गए

JAAT ARAKSHAN RAJASTHAN

फिर बाहर आया जाट आरक्षण का ‘जिन्न’

Vaibha sooryavanshi

लेडीज एंड जेंटलमैन,आने वाला है ‘वैभव’शाली तूफान