स्पोर्ट्स डेस्क : Vaibhav Sooryavanshi युवा विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी क्रिकेट की दुनिया में कई रिकॉर्ड अपने नाम कर चुके हैं. इस बीच अब उन्होंने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026-27 में जब वो बतौर बिहार के कप्तान के रूप में उतरे तो उन्होंने वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया. सूर्यवंशी अब वर्ल्ड क्रिकेट में टी-20 फॉर्मेट में कप्तानी करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गये हैं. उन्होंने क्रोएशिया के जैक वुकुसिक के रिकॉर्ड को तोड़ दिया. बता दें कि, वैभव यहां सौराष्ट्र के खिलाफ मैदान में उतरे थे. हालांकि, इस मैच वे कुछ खास नहीं कर सके.
वैभव 15 साल 232 दिन की उम्र में बने कप्तान
बिहार की जब सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026-27 टूर्नामेंट के लिए टीम का एलान हुआ था तो उसमें उन्होंने वैभव सूर्यवंशी को कप्तानी सौंपने का बड़ा फैसला लेने के साथ सभी को चौंका जरूर दिया. वैभव सूर्यवंशी ने 15 साल 232 दिन की उम्र में बतौर कप्तान अपनी शुरुआत करने के साथ क्रोएशिया के जैक वुकुसिक का रिकॉर्ड तोड़ दिया जिन्होंने पिछले साल साइप्रस के खिलाफ 17 साल और 311 दिन की उम्र में T20 फॉर्मेट में पहली बार कप्तानी की जिम्मेदारी को संभाला था.
वैभव ने सिर्फ इसी मैच के लिए संभाली है कप्तानी
वैभव सूर्यवंशी को सिर्फ एक ही मैच में कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जिसमें क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, बिहार क्रिकेट संघ के चीफ सेलेक्टर हरविंदर सिंह ने भी इस बात की पुष्टि की है कि वैभव केवल पहले मैच में ही टीम की कप्तानी करने के लिए उपलब्ध थे, इसलिए उन्हें यह जिम्मेदारी दी गई थी. उनके जाने के बाद टीम की कमान उप-कप्तान सूरज कश्यप संभालेंगे. दरअसल वैभव केवल पहला मैच ही खेल पाएंगे, क्योंकि इसके बाद वे इंडिया ‘ए’ टीम की तरफ से इमर्जिंग एशिया कप खेलने के लिए कतर रवाना हो जाएंगे.
यह भी पढ़ें

2 thoughts on “Vaibhav Sooryavanshi: वैभव सूर्यवंशी ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टी-20 फॉर्मेट में सबसे कम उम्र के कप्तान बने”