लखनऊ: UP MLC Election 2026 उत्तर प्रदेश विधान परिषद की 11 सीटों पर हुए मतदान के मंगलवार 27 अक्टूबर को वोटों की गिनती की जाएगी. सुबह 8 बजे से शाम सात बजे तक मतगणना की जाएगी. बता दें कि, इनमें 5 स्नातक और 6 शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र सीटें शामिल हैं. इन चुनावों में 152 उम्मीदवारों ने अपनी किस्मत आजमाई है. दोपहर बाद तक नतीजों के तस्वीर साफ हो सकेगी. सात शहरों मतदान केंद्र बनाए गये हैं.
सीसीटीवी कैमरे और वीडियोग्राफी
वोटों कि गिनती के लिए लखनऊ, वाराणसी, आगरा, मेरठ, झांसी, बरेली और गोरखपुर में केंद्र बनाए गए हैं. सभी जगह सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. चुनाव आयोग के निर्देशों के मुताबिक, मतगणना की पूरी प्रक्रिया प्रेक्षकों और रिटर्निंग अधिकारियों की निगरानी में होगी. पारदर्शिता बनाए रखने के लिए सीसीटीवी कैमरों और वीडियोग्राफी की भी व्यवस्था की गई है.
लखनऊ और वाराणसी के काउंटिंग सेंटर
लखनऊ स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना रमाबाई रैली स्थल के हॉल नंबर-07 में होगी. वहीं, लखनऊ शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के वोटों की गिनती इसी परिसर के हॉल नंबर-08 में की जाएगी. वाराणसी में स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना स्टेट वेयरहाउस कॉर्पोरेशन के हॉल नंबर के हॉल नंबर-01 में होगी. वहीं, शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना हॉल नंबर-02 में कराई जाएगी.
आगरा में नवीन कृषि उत्पादन मंडी समिति, मेरठ में सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय, झांसी में बुंदेलखंड डिग्री कॉलेज, बरेली में संजय कम्युनिटी हॉल और गोरखपुर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय को मतगणना केंद्र बनाया गया है.
प्रेक्षकों की निगरानी में होगी काउंटिंग
मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने जानकारी देते हुए बताया कि, सभी 11 निर्वाचन क्षेत्रों में मतगणना की प्रक्रिया संबंधित रिटर्निंग ऑफिसर के निर्देशन में संपन्न कराई जाएगी. मतगणना की निगरानी के लिए प्रेक्षक भी तैनात रहेंगे. उम्मीद जताई जा रही है कि मतगणना पूरी होने के बाद शाम तक तस्वीर साफ हो सकती है.
यह भी पढ़ें

One thought on “UP MLC Election 2026: विधान परिषद की 11 सीटों पर आज वोटों की गिनती, सीसीटीवी कैमरे और वीडियोग्राफी से रहेगी पैनी नजर”