Arnab Cyclone Alert

IMD Alert For Cyclone Arnab: प्रचंड तूफान में बदल चुका “अर्नब” मचा सकता है तबाही, IMD ने इन राज्यों को अलर्ट जारी किया

एजेंसी:  IMD Alert For Cyclone Arnab  बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ तबाही मचा सकता है. भारतीय मौसम विभाग ने चार राज्यों और पुडुचेरी के लिए अलर्ट जारी किया है. ये तूफान पूरी ताकत के साथ आंध प्रदेश की ओर बढ़ रहा है. सतर्कता बरतते हुए आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, छत्तीसगढ़ और पुडुचेरी को अलर्ट पर रखा गया है.

12 घंटों में तूफान होगा ताकतवर

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार अर्नब एक गंभीर चक्रवाती तूफान में बदल गया है और अगले 12 घंटों में ये और शक्तिशाली होकर ‘बहुत गंभीर चक्रवाती तूफान’ का रूप लेने की संभावना है. IMD ने जानकारी दी कि, यह तूफान विशाखापत्तनम से 490 किमी, काकीनाडा से 560 किमी और बापटला से 730 किमी दूर स्थित है और 17 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से पश्चिम की ओर बढ़ रहा है.

क्या होता है अर्नब का अर्थ

बंगाली भाषा में अर्नब का अर्थ महासागर या समुद्र होता है और यह नाम बांग्लादेश द्वारा दिया गया है. आईएमडी ने अलर्ट जारी करते हुए बताया कि, अर्नब के मंगलवार सुबह तक आंध्र प्रदेश और यनम के तटों को पार करने का अनुमान है. यह बापटला और विशाखापत्तनम के बीच यनम के पास से गुजरेगा. इस दौरान हवा की लगातार गति 115–125 किमी प्रति घंटा रहने की संभावना है, जबकि हवा के झोंके 140 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकते हैं.

प्रचंड चक्रवाती तूफान

अक्टूबर के अंत में बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र पहले गहन अवसाद बना, फिर चक्रवाती तूफान और अब बहुत प्रचंड चक्रवाती तूफान बन गया. समुद्र की सतह का तापमान अनुकूल होने और हवाओं के पैटर्न के कारण यह तेजी से ऊर्जा जमा कर रहा है. मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार तूफान पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ रहा है और तट के करीब आने पर और तीव्र हो सकता है.

बारिश का असर कई दिनों तक रह सकता है

लैंडफॉल के बाद यह उत्तर की ओर मुड़कर छत्तीसगढ़ और उत्तरी क्षेत्रों की तरफ जा सकता है, जिससे बारिश का असर कई दिनों तक रह सकता है. अगर लैंडफॉल के बाद रुक जाए या धीरे चले तो बाढ़ का खतरा और बढ़ जाएगा. पिछले वर्षों के अनुभव बताते हैं कि ऐसे तूफान तटीय जिलों में न सिर्फ तेज हवाएं लाते हैं बल्कि भारी से अत्यधिक भारी बारिश भी करते हैं.

यह भी पढ़ें

UP Voter List: “Ram Hit Yadav” हो गया “राम ने यादव को मारा”, गड़बड़ियों के बीच चुनाव आयोग के सॉफ्टवेयर ने बढ़ाया सरदर्द  

सबसे ज़्यादा पढ़े गए

One thought on “IMD Alert For Cyclone Arnab: प्रचंड तूफान में बदल चुका “अर्नब” मचा सकता है तबाही, IMD ने इन राज्यों को अलर्ट जारी किया”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *