MLC Election 2026

UP MLC Election 2026: 11सीटों में से छह के परिणाम घोषित, बीजेपी की झोली में आई 5 सीटें, काशी में जीती सपा

डेस्क :  UP MLC Election 2026  उत्तर प्रदेश विधान परिषद की 11 सीटों के लिए वोटों की गिनती आज दूसरे दिन 28 अक्टूबर को जारी भी जारी है. कल यानी 27 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से काउंटिंग जारी है. 11 सीटों में से अब तक 6 सीटों के परिणाम अधिकारिक रूप से घोषित किये जा चुके हैं. इनमें से पांच सीटों लखनऊ शिक्षक, मेरठ-सहारनपुर शिक्षक, बरेली-मुरादाबाद शिक्षक, मेरठ-सहारनपुर स्नातक और 1 अन्य सीट पर बीजेपी ने जीत हासिल की है. वहीं, वाराणसी शिक्षक सीट पर समाजवादी पार्टी के लाल बिहारी यादव जीते हैं. बाकी पांच सीटों पर वोटों की गिनती जारी है. अब तक आए रुझानों की मुताबिक, तीन सीटों पर सपा, एक पर बीजेपी व एक अन्य पर निर्दलीय प्रत्याशी आगे चल रहा है.

लखनऊ खंड शिक्षक एमएलसी चुनाव में बीजेपी के प्रत्याशी उमेश द्विवेदी ने लगातार तीसरी बार शानदार जीत दर्ज कर हैट्रिक लगाई है.

सपा के लाल बिहारी ने जीती वाराणसी सीट

वाराणसी खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से जीत हासिल करने के बाद समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी लाल बिहारी यादव ने शिक्षक समाज का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष की सकारात्मक सोच के कारण ही सपा ने प्रदेश की हर सीट पर मजबूती से चुनाव लड़ा. उन्होंने कहा कि जैसे ‘नेताजी’को शिक्षकों का नेता माना जाता था, वही सोच उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष की भी है.

गोरखपुर में सपा का प्रशासन पर आरोप

मतगणना के दौरान गोरखपुर में विवाद सामने आया है. समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी संजययन त्रिपाठी और निर्दलीय उम्मीदवार राजीव यादव ने मतगणना में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए चुनाव प्रक्रिया का बहिष्कार कर दिया. सपा नेताओं ने प्रशासनिक अधिकारियों और चुनाव पर्यवेक्षक पर बीजेपी प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने के लिए काम करने का आरोप लगाया है.

कैमरे के सामने रोने वाले सपा प्रत्याशी जीते

आगरा में समाजवादी पार्टी के शिक्षक प्रत्याशी डॉ. आकाश अग्रवाल जीत गए हैं. सपा प्रत्याशी डॉ. आकाश अग्रवाल ने दूसरी बार जीत दर्ज की है. आगरा एमएलसी शिक्षक चुनाव में बीजेपी को हराया है.

डॉ. प्रमोद मिश्रा को पार्टी बदलने का नहीं मिला फायदा

डॉ. प्रमोद मिश्रा 2020 में शिक्षक नेता के तौर चुनाव मैदान में उतरे थे तो 6830 वोट मिले थे. चुनाव से ठीक पहले उन्होंने बीजेपी का दामन थामा, उम्मीद थी कि वोट ज्यादा मिलेंगे और जीत पक्की होगी. लेकिन इसका फायदा नहीं मिला. प्रथम वरीयता के वोटों की बात करें तो डा. मिश्र की झोली में सिर्फ 6060 वोट ही आए यानी अपना पुराना वोट भी सहेज नहीं पाए. बता दें कि सपा ने इस सीट पर जीत हासिल की है.

यह भी पढ़ें

DA Hike For Central Government: केंद्रीय कर्मचारियों का खत्म होगा इंतजार!, तीन फीसदी तक बढ़ सकता है DA, कैबिनेट बैठक पर टिकी नजरें

सबसे ज़्यादा पढ़े गए