DA Hike

DA Hike For Central Government: केंद्रीय कर्मचारियों का खत्म होगा इंतजार!, तीन फीसदी तक बढ़ सकता है DA, कैबिनेट बैठक पर टिकी नजरें

नई दिल्ली :  DA Hike For Central Government दिवाली से पहले केंद्र सरकार अपने कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए महंगाई भत्ता (DA) बढ़ाने का एलान कर सकती है. सरकार के सूत्रों की मानें तो कल यानी बुधवार 28 अक्टूबर को केंद्रीय कैबिनेट की होने वाली संभावित बैठक में इसकी घोषणा की जा सकती है. जानकारी के मुताबिक, 3 प्रतिशत तक डीए में बढ़ोत्तरी हो सकती है. हालांकि, सरकार की तरफ से अभी कोई औपचारिक एलान नहीं किया गया है.

तीन फीसदी की बढ़ोत्तरी के हिसाब से 60 प्रतिशत से 63 प्रतिशत तक महंगाई भत्ता हो जाएगा. बढ़ा हुआ डीए जुलाई से लागू होगा, इस गणना की बात करें तो जुलाई से अक्टूबर तक एरियर दिया जाएगा.

28 अक्टूबर को हो सकता है DA का ऐलान?

केंद्रीय कर्मचारियों को उम्मीद थी कि सरकार अक्टूबर के पहले या दूसरे हफ्ते में DA बढ़ाने का ऐलान कर देगी. लेकिन ऐसा नहीं हुआ. इस बीच सरकार ने रेलवे कर्मचारियों के लिए परफॉर्मेंस लिंक्ड बोनस और दूसरे केंद्रीय कर्मचारियों के लिए नॉन-PLB बोनस का ऐलान जरूर किया, लेकिन DA बढ़ोतरी पर कोई फैसला सामने नहीं आया. अब कर्मचारियों को उम्मीद है कि 28 अक्टूबर को होने वाली कैबिनेट बैठक में सरकार महंगाई भत्ते को लेकर फैसला कर सकती है.

तीन फीसदी तक बढ़ेगा डीए!

इस बार केंद्रीय कर्मचारियों के DA में 3 फीसदी की बढ़ोतरी होने की उम्मीद है. अगर सरकार इस प्रस्ताव को मंजूरी देती है, तो महंगाई भत्ता मौजूदा 60% से बढ़कर 63% हो सकता है. DA की गणना जुलाई 2025 से जून 2026 तक के औसत खुदरा महंगाई के आंकड़ों के आधार पर की जाएगी. इसी के हिसाब से महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी तय होगी.

सैलरी में कितनी बढ़ोतरी होगी?

DA बढ़ने का सीधा फायदा कर्मचारियों की हर महीने मिलने वाली सैलरी पर पड़ेगा. डीए कर्मचारी की बेसिक सैलरी के हिसाब से मिलता है. इसके अलावा, कुछ शहरों में मिलने वाले ट्रांसपोर्ट अलाउंस पर भी DA बढ़ने का असर पड़ता है. इसे आप ऐसे समझ सकते हैं, लेवल-8 के ऐसे केंद्रीय कर्मचारी की बेसिक सैलरी 47,600 रुपये है और वह नई दिल्ली जैसे ज्यादा ट्रांसपोर्ट अलाउंस वाले शहर में रहता है, तो DA में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी से उसे हर महीने करीब 1,428 रुपये ज्यादा मिल सकते हैं. वहीं, उसका ट्रांसपोर्ट अलाउंस भी 5,760 रुपये से बढ़कर 5,868 रुपये हो सकता है. यानी इसमें हर महीने 108 रुपये की बढ़ोतरी होगी.

यह भी पढ़ें

Ind Vs NZ T-20 World Record : वेलिंगटन T-20 में टीम इंडिया ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, पॉवरप्ले में कूट डाले 118 रन

सबसे ज़्यादा पढ़े गए