Nisha bhagat Live suicide

Nisha Bhagat Suicide: फेसबुक लाइव के दौरान आदिवासी नेता निशा भगत ने की आत्महत्या, रोते हुए कही ये बात…!

रांची :  Nisha Bhagat Suicide झारखंड से एक दु:खद खबर सामने आई है. राज्य की राजधानी रांची में आदिवासी नेता निशा भगत ने आत्महत्या कर ली है. मौत से पहले उन्होंने फेसबुक लाइव के दौरान प्रशासन और कई लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं. भगत ने सोरेन सरकार पर सहयोग ना करने का आरोप लगाया. उन्होंने रोते हुए अपनी बात कही. निशा ने जमीन से जुड़े विवाद को लेकर आरोप लगाया कि उन्हें परेशान किया जा रहा है. यही नहीं, फेसबुक पर लाइव के दौरान उन्होंने पिठौरिया थाना प्रभारी को फोन लगाया और कहा कि, वे अपनी जीवन लीला समाप्त करने जा रही है. इसके बाद पुलिस प्रशासन के होश उड़ गये. वहीं, बीजेपी नेताओं ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर सख्त कार्रवाई की मांग की है.

फेसबुक पर लाइव आकर बयां किया दर्द

मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को निशा भगत ने फेसबुक लाइव के दौरान अपनी परेशानी साझा की और कई लोगों पर आरोप लगाए. निशा भगत ने अपने फेसबुक लाइव में कहा, ”मैं संघर्ष करती रही कि मेरा जनजाति समाज बच पाए, लेकिन कुछ नहीं हो पा रहा है. मुझे बदनाम करने वालों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई और उनकी शिकायतों पर भी ध्यान नहीं दिया गया.”

पिता का जिक्र करते हुए क्या कहा

निशा ने अपने पिता का जिक्र करते हुए कहा कि उन्हें इस घटना से गहरा दुख होगा. उन्होंने कहा कि कई अधिकारियों और थाना प्रभारी से भी संपर्क किया था, लेकिन कोई मदद नहीं मिली. आदिवासी नेता ने कहा कि अब वह अपनी जीवन लीला समाप्त करने जा रही है. लाइव में उन्होंने बार-बार कहा कि उनके साथ अन्याय हुआ है और बात सुनने वाला कोई नहीं था.

बताया जा रहा है कि इसी दौरान उन्होंने पिठोरिया थाना प्रभारी को फोन कर अपनी जान देने की बात भी कही थी, जिसके बाद थाना प्रभारी ने फ़ोन काट दिया.

पुलिस ने निशा को फंदे से उतारा और अस्पताल पहुंचाया

इस खबर की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने निशा भगत को फंदे से उतारा और गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल ले जाया गया. डॉक्टरों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. इसके बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए रिम्स भेज दिया गया. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. फेसबुक लाइव में लगाए गए आरोपों और घटना से जुड़े दूसरे पहलुओं की भी जांच की जा रही है.

यह भी पढ़ें

Ramayan on Box Office: रामायण का बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन जारी, दिवाली पर सबसे ज्यादा कलेक्शन वाली फिल्म

 

सबसे ज़्यादा पढ़े गए

One thought on “Nisha Bhagat Suicide: फेसबुक लाइव के दौरान आदिवासी नेता निशा भगत ने की आत्महत्या, रोते हुए कही ये बात…!”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *