नई दिल्ली : Election Commission of India on SIR चुनाव आयोग ने एक महत्वपूर्ण निर्देश जारी किया है. इसके तहत जिन राज्यों में एसआईआर काम चल रहा है, वहां पर ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में जिनका नाम छूटा है, उसे खोजने के लिए फिर से विशेष अभियान चलाया जाए. ये निर्देश दिल्ली, महाराष्ट्र, हरियाणा, नागालैंड, आंध्र प्रदेश,तेलंगाना और झारखंड शामिल हैं. चुनाव आयोग ने कहा है कि, बीएलओ ऐसे लोगों के घर जाकर ये जानकारी लेंगे कि, वे संबंधित पते पर रहते हैं कि नहीं.
पोलिंग बूथ पर लगेगी सूची
इसके साथ ही चुनाव आयोग ने यह भी निर्देश दिया है कि जिन मतदाताओं के नाम कटे हैं, उनकी सूची संबंधित पोलिंग बूथों पर लगाई जाए. ताकि मतदाता अपना नाम देखकर उसे दोबारा जुड़वा सकें. इसके लिए आयोग ने एक फॉर्म भी जारी किया है. आयोग के अनुसार, यह छूट उन मतदाताओं को दी जाएगी, जिन्हें न्यूमरेशन फॉर्म तो जारी किए गए थे, लेकिन जांच के दौरान उन्हें अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृत या डुप्लिकेट कैटेगरी में रखकर ड्राफ्ट रोल से बाहर कर दिया गया था.
सख्त निगरानी के निर्देश
चुनाव आयोग ने अधिकारियों को सख्त निगरानी रखने का भी निर्देश दिया है. इसका मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी योग्य मतदाता अंतिम वोटर लिस्ट में शामिल होने के अवसर से वंचित न रहे और साथ ही किसी भी फर्जी या डुप्लिकेट नाम को सूची में जुड़ने से रोका जा सके. बता दें कि, चुनाव आयोग के मुताबिक, अब तक बिहार और पश्चिम बंगाल समेत 20 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में एसआईआर की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है.
मतदाता सूची के निरंतर अपडेट (Continuous Update) की प्रक्रिया के तहत छूटे हुए मतदाताओं के नाम शामिल किए जा सकते हैं. चुनाव आयोग ने सभी मुख्य निर्वाचन अधिकारियों (CEO) को इस प्रक्रिया में सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है.
यह भी पढ़ें

One thought on “Election Commission of India on SIR: इन राज्यों के लिए चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, जिनका नाम छूटा है उनके लिए दिया ये मौका”