Naman dhir t-20

India Vs NZ T-20I : नमन धीर के तूफान में ध्वस्त हो गई कीवी टीम, टीम इंडिया ने दर्ज की ऐतिहासिक जीत

स्पोर्ट्स डेस्क :  India Vs NZ T-20I   भारतीय क्रिकेट टीम के लिए आज का दिन यादगार बन गया. भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टी-20 मैच टीम इंडिया ने चार विकेट से जीत लिया है. भारतीय टीम ने 226 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए एतिहासिक जीत दर्ज की. दोनों ही टीमों की तरफ से खूब रन बने. न्यूजीलैंड की तेज और उछाल भरी पिच भी भारतीय बल्लेबाजों को खूब भाई. यह न्यूजीलैंड की धरती पर टी20 इंटरनेशनल में भारत का सबसे बड़ा रन चेज़ है.

नमन धीर की तूफानी पारी

बता दें कि, सात नंबर पर बल्लेबाजी करने आए नमन धीर ने 15 गेंद में नाबाद 42 रनों की तूफानी पारी खेलकर रोमांचक मैच में भारत को जीत दिलाई. वहीं, संजू सैमसन ने 33 गेंद में 67 और कप्तान श्रेयस अय्यर ने 28 गेंद में 42 रनों की पारी खेली. इन पारियों ने भारत की जीत की बुनियाद रखी.

न्यूजीलैंड ने पहले खेलने के बाद 20 ओवर में 4 विकेट पर 225 रन बनाए थे. जवाब में टीम इंडिया ने अंतिम ओवर में जीत हासिल की. इसके साथ ही भारतीय टीम ने पांच मैचों की टी20 सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है.

तूफानी शुरुआत के बाद लड़खड़ाई टीम इंडिया

न्यूजीलैंड से मिले 226 रनों के लक्ष्य के जवाब में संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा ने भारत को तूफानी शुरुआत दिलाई. पावरप्ले में ही टीम इंडिया का स्कोर 90 रनों के पार था. अभिषेक शर्मा ने 12 गेंद में 29 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से 2 चौके और 3 छक्के निकले. हालांकि, तीन नंबर पर तिलक वर्मा को भेजा गया, जो पूरी तरह से गलत फैसला साबित हुआ.

तिलक वर्मा 11 गेंद में 6 रन बनाकर आउट हुए. संजू सैमसन भी 33 गेंद में 67 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. पांच नंबर पर आए ईशान किशन का बल्ला भी नहीं चला. वह एक रन ही बना सके. ये एक ऐसा दौर था जब ये मैच कीवी टीम की ओर जाता दिख रहा था.

कीवी टीम के लिए नमन धीर सरप्राइज रहे

नमन का नाबाद रहना खास तौर पर अहम रहा, क्योंकि लक्ष्य के करीब पहुंचने के बाद भी मैच को खत्म करना जरूरी था. भारत ने 19.4 ओवरों में जीत दर्ज करके दिखाया कि उसके पास पारी के अलग-अलग चरणों में रन बनाने वाले विकल्प हैं.

यह भी पढ़ें

Raihan Vadra Photo Exhibition: फोटो प्रदर्शनी से तस्वीरें हटाने को लेकर रेहान वाड्रा नाराज, SIR प्रोटेस्ट से था लिंक, जानिए क्या है पूरा मामला

सबसे ज़्यादा पढ़े गए

One thought on “India Vs NZ T-20I : नमन धीर के तूफान में ध्वस्त हो गई कीवी टीम, टीम इंडिया ने दर्ज की ऐतिहासिक जीत”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *