Pilibhit Voter list case

Pilibhit Voter List: पीलीभीत में वोटर लिस्ट की गड़बड़ी पर आयोग एक्शन में, दो एसडीएम हटाये गये, FIR दर्ज

डेस्क:  Pilibhit Voter List   पीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी की शिकायत के बाद मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने मामले का संज्ञान लेकर कार्रवाई की है. उन्होंने जिलाधिकारी को निर्देश दिया. इसके बाद डीएम ने दो एसडीएम को हटा दिया है, और उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है. बता दें कि, समाजवादी पार्टी और कांग्रेस ने इस संबंध में गड़बड़ी का आरोप लगाया था.

चुनाव आयोग सख्त

पीलीभीत जिले में मतदाता सूची गड़बड़ी में दो एसडीएम के खिलाफ एक्शन लिया गया है. इनको पद से हटा दिया गया है. मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने कहा कि जहां से भी वोटर लिस्ट में गडबड़ी की शिकायत मिलेगी तो वहां पर जांच कराई जाएगी.

दो एसडीएम हटाए गये, FIR दर्ज

बता दें कि, पीलीभीत सदर विधानसभा क्षेत्र की सूची में मतदाताओं के फोटो पहचान पत्र कार्ड नंबर (एपिक आइडी) में गड़बड़ी के आरोप पर अमरिया तहसील में तैनात रहे दो एसडीएम (निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी) को बुधवार को हटा दिया गया. कांग्रेस व सपा का आरोप है कि SIR की अंतिम सूची प्रकाशन के बाद एसडीएम मयंक गोस्वामी और हेमंत चौधरी ने जुलाई से सितंबर के बीच एपिक आइडी गलत कर दीं, ताकि चिह्नित लोगों को मतदान का मौका न मिले.

एपिक आईडी पर नाम गलत

इसी प्रकार की शिकायत 15 अक्टूबर को आवास विकास निवासी फैजान व फरहान ने डीएम से की थी. उनकी एपिक आइडी पर गलत नाम दर्ज हुआ था. ऐसी कई शिकायतों के बाद मामला तूल पकड़ता गया, तब बुधवार को आयोग ने कार्रवाई के निर्देश दिए.

पूरे प्रदेश में होगी जांच

मयंक गोस्वामी को पूरनपुर से और हेमंत चौधरी को अमरिया से हटाकर जिला मुख्यालय संबद्ध कर दिया गया है. कंप्यूटर ऑपरेटर अनिल कुमार की सेवा समाप्त कर दी गई. अब इन तीनों पर प्राथमिकी भी दर्ज कराने की तैयारी है. जिला निर्वाचन अधिकारी, पीलीभीत को जिले के सभी विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची की त्रुटियों की गहन जांच दो दिनों में कराकर रिपोर्ट सौंपने को आयोग ने कहा है. पूरे प्रदेश में मतदाता सूची की जांच होगी.

यह भी पढ़ें

India Vs NZ T-20I : नमन धीर के तूफान में ध्वस्त हो गई कीवी टीम, टीम इंडिया ने दर्ज की ऐतिहासिक जीत

सबसे ज़्यादा पढ़े गए

One thought on “Pilibhit Voter List: पीलीभीत में वोटर लिस्ट की गड़बड़ी पर आयोग एक्शन में, दो एसडीएम हटाये गये, FIR दर्ज”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *