Akhilesh Yadav on Third front

Akhilesh Yadav on Third Front: ओवैसी-चंद्रशेखर के ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’ पर अखिलेश बोले, “सियासत की कठपुतली ना बनें”

लखनऊ :  Akhilesh Yadav on Third Front  यूपी में गुरुवार को आगामी विधानसभा चुनाव से पहले AIMIM और आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) का गठबंधन हो गया है. इस अलायंस ने प्रदेश की सियासत में नये समीकरण पर चर्चा छेड़ दी है. असदुद्दीन  ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठजोड़ ने मुस्लिम-दलित वोटों पर समाजवादी पार्टी के लिए बडी चुनौती पेश की है. इस गठबंधन का नाम ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’ रखा गया है.

सियासत की कठपुतली ना बनें

अब इस मोर्चे पर प्रतिक्रिया भी सामने आ रही है. सपा मुखिया अख‍िलेश यादव ने चंद्रशेखर और ओवैसी वाले ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’ का स्वागत करते हुए ह‍िदायत दी है, कि अगर कोई सियासत की कठपुतली बनकर रह जाता है तो जनता जमानत जब्त भी करवा देती है, उम्मीद है सियासत में ‘वोटों की ठेकेदारी प्रथा’ खत्म होगी और हर कोई अपने समाज के सच्चे हित के लिए काम करेगा.

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि, “‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’ का हम स्वागत करते हैं. समाज के स्तर पर परिवर्तन होना ही चाहिए, लेकिन सच में सफलता तब ही मिलेगी जब ‘राजनीतिक परिवर्तन मोर्चा’ सक्रिय होगा.

हम सहयोग करेंगे- ‘अखिलेश यादव’

अखिलेश यादव ने कहा, “पीडीए समाज के भले के लिए जो भी साम्प्रदायिक ताकतों से सच में लड़ेगा और पीडीए समाज की आवाज उठाएगा,  उसकी ईमानदार आवाज अवाम तक पहुंचाने में हम सहयोग करेंगे. इसका एक फायदा विपक्ष को ये मिलेगा कि भावनात्मक जुमलों और छलावे में आकर जो लोग साम्प्रदायिक शक्तियों को वोट दे देते थे, वो अब उनकी तरफ नहीं जाएंगे.”

बीजेपी पर निशाना

सपा चीफ ने यह भी कहा, “बहकावे में आकर वोट देने वाले ऐसे भोले-भाले लोगों के लिए अब एक और विकल्प खुला होगा. इससे बीजेपी को 2-3% वोटों की हानि और होगी. बीजेपी तो कहीं की नहीं रहेगी. केवल बातों और बयानों से सरगर्मी पैदा करना जिनका मकसद होता है, जनता उनका सच समझती है.”

यह भी पढ़ें

Jensen Huang Resignation: चीनी जासूस से अफेयर CEO जेनसन हुआंग को पड़ा भारी, देना पड़ा इस्तीफा, Nvidia को AI में बनाया था दिग्गज कंपनी

सबसे ज़्यादा पढ़े गए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *