स्पोर्ट्स डेस्क : Rohit Sharma Fielding भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का पहला मैच ऑकलैंड में खेला जा रहा है. इस मैच में पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के एक रन आउट की चर्चा हो रही है. उन्होंने कीवी टीम के बल्लेबाज डेरिल मिचेल को गजब की फुर्ती के साथ एक सटीक थ्रो से रनआउट करवा दिया. उनकी इस शानदार फील्डिंग काफी सुर्खियां बटोर रही हैं. बता दें कि रोहित शर्मा की उम्र 40 साल की भले हो, लेकिन इसके विपरीत उनकी फिटनेस ने लोगों का तारीफ करने के लिए मजबूर कर दिया.
रोहित शर्मा की चीते सी फुर्ती
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड का पहला विकेट अर्शदीप सिंह ने लिया था, उन्होंने विल यंग (9) को सस्ते में आउट किया. इसके बाद उन्होंने हेनरी निकोल्स (9) को अपना शिकार बनाया. फिर गुरनूर बरार ने 2 विकेट लिए. पांचवां विकेट अक्षर पटेल की गेंद पर आया, लेकिन इसमें गेंदबाज से ज्यादा रोहित शर्मा की शानदार फील्डिंग का कमाल था.
FLYING RUNOUT BY ROHIT SHARMA🥵😯😯
Fitnesss Level of 39 yrs old Veteran 💪#NZvsIND #ODI #RohitSharma https://t.co/OwsqqATXXG
— 𝙉𝙖𝙥𝙤𝙡𝙚𝙤𝙣 🇮🇳 (@goatnapoleon) November 4, 2026
पहली बार मिचेल हुए रन आउट
डेरिल मिचेल 41 गेंदों में 28 रन बनाकर आउट हुए. उनकी पारी में तीन चौके और एक छक्का शामिल रहा. भारत के लिए यह विकेट काफी अहम था, क्योंकि मिचेल का भारतीय टीम के खिलाफ हालिया रिकॉर्ड शानदार रहा है. उन्होंने भारत के खिलाफ अपनी पिछली 7 पारियों में 4 शतक और 2 अर्धशतक लगा
रोहित शर्मा की फील्डिंग देखकर दांतों तले उंगली दबाई
डेरिल मिचेल पारी के 22वें ओवर में रन आउट हुए. अक्षर पटेल द्वारा डाले गए इस ओवर की पहली गेंद पर ग्लेन फिलिप्स ने लेग साइड में फ्लिक किया. वह एक के लिए दौड़े, शायद उन्हें पता नहीं था कि वहां खड़े रोहित इतनी खतरनाक फील्डिंग कर लेंगे. रोहित ने दाईं तरफ दौड़ लगाई, उनकी नजर बाज की तरह गेंद पर थी. उन्होंने डाइव लगाकर गेंद को पकड़ा और चीते सी फुर्ती दिखाते हुए गेंद तेजी से विकेटकीपर की तरफ फेंक दी. केएल राहुल ने भी कोई गलती नहीं की.
कोहली ने लपका एक हाथ से कैच
यही नहीं, विराट कोहली भी पीछे नहीं रहे. हालांकि, वे फिटनेस के नये आयाम बना रहे हैं. उन्होंने भी गेंदबाज अंशुल कंबोज की गेंद पर नाथन स्मिथ का कैच एक हाथ से शानदार तरीके से लपका.

One thought on “Rohit Sharma Fielding: रोहित शर्मा के इस रन आउट को देखकर कहेंगे लाजवाब, कीवी खिलाड़ी मिचेल भी सोच में पड़ गये”