एजेंसी : US MidTerm Election 2026 अमेरिका में मिड टर्म इलेक्शन के नतीजे आना शुरू हो गये हैं. वहीं, चुनाव में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी को झटका लगा है. वे काफी पीछे हैं. इस बीच भारतवंशियों के लिए चुनाव अच्छा रहा है. इन चुनावों में भारतवंशियों की मौजूदगी सशक्त रही है. हम बताने जा रहे हैं, उनके बारे में जिन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया है, और कई ऐसे भी है, जिन्हें हार का सामना करना पड़ा है
भारतवंशियों का बोलबाला
रो खन्ना, अमी बेरा, प्रमिला जयपाल और सुहास सुब्रमण्यम उन भारतीय-अमेरिकी सांसदों में शामिल हैं जो अमेरिकी हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स में फिर से चुने जाने की कोशिश कर रहे हैं. वहीं डेमोक्रेटिक पार्टी के ही पिया डंडिया और अमिश शाह भी चुनावी मैदान में हैं.
पिया डंडिया की शानदार जीत
भारतीय मूल की डेमोक्रेट पिया डंडिया ने फ्लोरिडा के 22वें कांग्रेसनल डिस्ट्रिक्ट का चुनाव जीत लिया है. इस चुनाव में उन्होंने रिपब्लिकन उम्मीदवार केसी असकर को हराया. दक्षिण फ्लोरिडा में 2026 के अमेरिकी मिडटर्म इलेक्शन के दौरान पिया डांडिया और केसी असकर के बीच यह मुकाबला सबसे चर्चित चुनाव में से एक था.
डेमोक्रेटिक पार्टी के सुहास सुब्रमण्यम और अरुणा मिलर ने भी जीत हासिल की हैं. ये दोनों पहले भी चुनाव जीत चुके हैं. वर्जीनिया के 10वें कांग्रेसनल डिस्ट्रिक्ट में सुब्रमण्यम को 63 परसेंट वोट मिले हैं. ये उनका प्रतिनिधि सभा में दूसरा कार्यकाल रहेगा. 2024 में वो वर्जीनिया से कांग्रेस पहुंचने वाले पहले भारतीय-अमेरिकी बने थे.
अरूणा मिलर भी दोबारा जीतीं
मैरीलैंड में भारतीय मूल की अरूणा मिलर ने भी जीत हासिल की है. जीतने के बाद वो दोबारा उपराज्यपाल के पद पर बैठेंगी.
विवेक रामास्वामी को मिली हार
मिडटर्म चुनाव में ओहियो के गवर्नर पद की रेस में भारतीय मूल के रिपब्लिकन उम्मीदवार विवेक रामास्वामी को हार का सामना करना पड़ा है. उन्हें डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार डॉ. एमी एक्टन ने हराया है.
यह भी पढ़ें
