Nandigram bypoll

Bypoll Result 2026: नंदीग्राम सीट पर रहेंगी सबकी निगाहें, आज आएंगे उपचुनाव के नतीजे, ममता की साख दांव पर

एजेंसी:  Bypoll Result 2026 पश्चिम बंगाल की दो सीटों के लिए हुए उपचुनाव के आज नतीजें आएंगे. नंदीग्राम और रेजीनगर में 6 अक्टूबर को वोट डाले गये थे. आज यानी शुक्रवार को सुबह आठ बजे वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है. दूसरी तरफ तमिलनाडु में दो सीटें, पुडुचेरी की एक सीट और असम की एक लोकसभा सीट पर भी वोटों की गिनती की जा रही है. शाम तक सभी सीटों के परिणाम आने की उम्मीद है. इन सभी सीटों पर सबसे ज्यादा नंदीग्राम सीट की चर्चा है.

बता दें कि, अभी तक मिली जानकारी के अनुसार पोस्टल बैलेट की गिनती में बीजेपी आगे चल रही है, वहीं, टीएमसी और कांग्रेस पीछे हैं.

बंगाल में शानदार प्रदर्शन किया था

बीजेपी ने बंगाल में लंबे वक्त के बाद शानदार प्रदर्शन करते हुए तृणमूल कांग्रेस को हराकर सत्ता में आई थी. उसने पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को बुरी तरह हराया. चुनाव आयोग के मुताबिक, इस बार नंदीग्राम उपचुनाव में 80.89 प्रतिशत वोटिंग हुई. मतदान के दौरान कुछ छोटी घटनाएं भी हुईं और गड़बड़ी के आरोप भी लगे. लेकिन मतदान के दौरान शांति व्यवस्था कायम रही.

बीजेपी ने चंद्रनाथ रथ की मां को दिया टिकट

बीजेपी ने नंदीग्राम से हसिरानी रथ को टिकट दिया था. वे सीएम शुभेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ की मां हैं. चंद्रनाथ रथ की विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. रथ की हत्या नतीजे आने के दो दिन बात ही कर दी गई.

ममता की साख दांव पर

ये चुनाव ममता की टीएमसी के लिए प्रतिष्ठा की बात है. वहीं, बाजेपी ने इस उपचुनाव में बड़ा दांव खेलते हुए चंद्रनाथ रथ की मां को टिकट दिया था, माना जा रहा है, कि यहां पर पार्टी को सहानुभूति का फायदा मिल सकता है. जबकि कांग्रेस ने मिलन प्रधान को टिकट दिया था. तृणमूल कांग्रेस ने एहतेशामुल हक को टिकट दिया था. अब्दुल रफीक साहा निर्दलीय खड़े हुए थे.

यह भी पढ़ें

Elon Musk on Ambani: लाइसेंस की देरी पर भड़के मस्क, कहा- “क्या अंबानी रियल बॉस हैं”,

सबसे ज़्यादा पढ़े गए