डेस्क: Elon Musk on Ambani भारत में स्टारलिंक की सर्विसेस शुरू होने में देरी को लेकर एलन मस्क ने नाराजगी जाहिर की है. उन्होंने उद्योगपति मुकेश अंबानी पर एक पोस्ट लिखी है. वहीं, इस पोस्ट पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने लिखा कि, ‘भारत में स्वागत है एलन, आपको एक और व्यक्ति को खोजना है’. इस पोस्ट पर मस्क ने जवाब देते हुए लिखा कि, शुक्रिया राहुल, यह वाकई चिंताजनक है.
एलन मस्क ने लाइसेंस में देरी पर उठाए सवाल
टेस्ला और स्पेस एक्स के मुखिया मस्क ने एक्स पर लिखा कि स्टारलिंक को 165 से ज्यादा देशों में लाइसेंस मिला हुआ है. उन्होंने दावा किया कि कंपनी पिछले पांच साल से भारत सरकार के हर कानून और जरूरत का पालन कर रही है. इसके बावजूद भारत में व्यावसायिक सेवा शुरू करने के लिए लाइसेंस क्यों नहीं मिल रहा है? मस्क ने इसी पोस्ट में सवाल किया कि ‘क्या अंबानी भारत के असली बॉस हैं’ इससे भारत में स्टारलिंक की एंट्री और नियामकीय मंजूरी को लेकर बहस तेज हो गई. मस्क इससे पहले भी भारत में स्टारलिंक की सेवा शुरू करने में रुकावट को लेकर सवाल उठा चुके हैं.
Starlink is licensed in over 165 countries and has spent five years complying with every single law and requirement of the government of India, so why still no license?
Is Ambani the real boss of India?
— Elon Musk (@elonmusk) October 8, 2026
मस्क की पोस्ट पर राहुल का जवाब
राहुल गांधी ने मस्क की पोस्ट को रीपोस्ट करते हुए लिखा, ‘वेलकम टू इंडिया, एलन. वेट टिल यू डिस्कवर द अदर गाइ.’ राहुल की इस कमेंट को मस्क के आरोप पर तंज के तौर पर देखा जा रहा है. मस्क ने इससे पहले आरोप लगाया था कि कुछ प्रभावशाली कारोबारी हित स्टारलिंक को भारत में आने से रोक रहे हैं, ताकि उनका दबदबा बना रहे. उन्होंने किसी व्यक्ति का सीधे नाम नहीं लिया था। बाद की पोस्ट में उन्होंने अंबानी के नाम का जिक्र करते हुए भारत में लाइसेंस मिलने में देरी पर सवाल किया.
Thank you, Rahul.
This is indeed troubling.
— Elon Musk (@elonmusk) October 8, 2026
यह भी पढ़ें
