एजेंसी : CM Yogi Adityanath on Delimitation Bill परिसीमन विधेयक को संसद से पारित कराने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने कमर कस ली है. इस बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोकसभा के सभी 80 सांसदों से बिल के समर्थन की अपील की है. मुख्यमंत्री ने कहा कि, इससे 2029 के चुनावों से संसद और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 फीसदी आरक्षण का रास्ता साफ हो जाएगा.
बलरामपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एकार्यक्रम में कहा कि, इस प्रस्तावित कानून को मंजूरी देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्रिमंडल को धन्यवाद दिया. उन्होंने कहा कि इससे संसद और राज्य विधानसभाओं की सीटों की संख्या बढ़ाने में मदद मिलेगी और महिलाओं को बेहतर राजनीतिक प्रतिनिधित्व मिल सकेगा.
सीएम योगी ने की पीएम मोदी की तारीफ
सीएम योगी ने कहा, “हम आभारी हैं कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में संसद ने ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ पहले ही पारित कर दिया है. मंत्रिमंडल द्वारा 2029 में इसे लागू करने का रास्ता साफ करने से यह सुनिश्चित हो गया है कि संसद और राज्य विधानसभाओं में सीटों की संख्या में 50 प्रतिशत की वृद्धि होगी. इससे महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण का मार्ग प्रशस्त होगा.” परिसीमन को लेकर दक्षिणी राज्यों की चिंताओं पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह प्रस्तावित प्रक्रिया 2011 की जनगणना पर आधारित होगी और राज्यों में सीटों की मौजूदा संख्या उनके वर्तमान अनुपात के हिसाब से ही बनी रहेगी.
“यूपी वो खोना नहीं चाहते”
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी के लोग डिलिमिटेशन बिल ला रहे हैं. बहुत साधारण सी बात है. यूपी वो खोना नहीं चाहते हैं और यूपी वो (बीजेपी) हार रहे हैं. अभी तक उनका कोई नैरेटिव सेट नहीं हुआ. जब कमल मुरझा गया तो क्या नारा दे रहे हैं? राधे राधे कमल खिला दे. जिस पार्टी का कमल मुरझा गया हो उससे क्या उम्मीद करोगे आप?
यह भी पढ़ें

One thought on “CM Yogi Adityanath on Delimitation Bill: परिसीमन बिल पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अपील, ‘यूपी के सभी सांसद बिल का समर्थन करें’”