DMK Support for Limitation bill

इंडिया गठबंधन को झटका, अब डीएमके ने भी किया समर्थन का एलान, स्टालिन बोले- “ये तमिलनाडु की बड़ी जीत है”

एजेंसी : केंद्र सरकार के परिसीमन विधेयक को डीएमके का समर्थन भी मिल गया है. शनिवार को तमिलनाडु की सत्तारुढ़ पार्टी डीएमके इसका एलान किया. पार्टी के मुखिया एम के स्टालिन ने सरकार के संशोधित प्रस्ताव को तमिलनाडु की बड़ी जीत बताया.

तीन साल के संघर्ष की जीत

30 नवंबर को संसद के विशेष सत्र से पहले दलों ने अपनी मंशा जाहिर करनी शुरू कर दी है. इसी क्रम में चेन्नई में स्टालिन की अध्यक्षता में डीएमके सांसदों की एक बैठक हुई, जिसमें यह फैसला लिया गया. पार्टी ने कहा है कि वह संशोधित विधेयक का समर्थन करेगी, लेकिन साथ ही लोकसभा सीटों में तमिलनाडु के हिस्से की रक्षा करने के अपने रुख पर भी कायम रहेगी. डीएमके प्रमुख एम.के. स्टालिन ने संशोधित परिसीमन विधेयक का समर्थन करने को तमिलनाडु के 3 साल के संघर्ष की एक बड़ी जीत बताया है.

स्टालिन ने कही ये बात

स्टालिन इस बात पर जोर दिया कि यह व्यावहारिक तरीका यह सुनिश्चित करेगा कि तमिलनाडु की लोकसभा सीटों की संख्या बढ़े, साथ ही संसदीय प्रतिनिधित्व का सटीक प्रतिशत भी बना रहे. इस तरह, अगले 25 वर्षों के लिए राज्य के राजनीतिक हितों की रक्षा हो सकेगी.

तमिलनाडु के अधिकारों की रक्षा करेंगे

एक्स पर इस प्रस्ताव को शेयर करते हुए डीएमके ने कहा, “संसद के विशेष सत्र से पहले डीएमके के संसदीय सदस्यों की बैठक में एक प्रस्ताव पारित किया गया है: हम तमिलनाडु के प्रतिनिधित्व की रक्षा करेंगे! हम तमिलनाडु के अधिकारों को बनाए रखेंगे!”

यह समर्थन तब आया है जब केंद्र सरकार ने परिसीमन प्रक्रिया के जरिए महिला आरक्षण लागू करने की अपनी कोशिशें फिर से तेज कर दी हैं. इसके तहत लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में सीटों की संख्या में 50% की बढ़ोतरी का प्रस्ताव है.

यह भी पढ़ें

Mayawati On Women Reservation: 33 फीसदी आरक्षण पर सरकार से खुश मायावती, लेकिन SC-ST के लिए अलग कोटे की मांग

सबसे ज़्यादा पढ़े गए

One thought on “इंडिया गठबंधन को झटका, अब डीएमके ने भी किया समर्थन का एलान, स्टालिन बोले- “ये तमिलनाडु की बड़ी जीत है””

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *