Rahul gandhi on Delimitation Bill

Rahul Gandhi Attack on Delimitation Bill: परिसीमन बिल पर राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, कहा- ये लोकतंत्र की हत्या है

एजेंसी : Rahul Gandhi Attack on Delimitation Bill कांग्रेस सांसद व लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने परिसीमन विधेयक पर सरकार पर हमला बोला है. शनिवार को कांग्रेस मुख्यालय में राहुल गांधी ने कहा कि, बीजेपी ने चुनाव आयोग पर कब्जा कर लिया है. साथ ही राहुल गांधी ने कहा कि परिसीमन प्रक्रिया पर भी बीजेपी नियंत्रण करना चाहती है. उन्होंने आरोप लगाया कि, 2011 की जनगणना का इस्तेमाल करके 2051 तक सीटों की संख्या फ्रीज करना चाहती है. ऐसा करके वे जाति जनगणना को दरकिनार कर रहे हैं.

राहुल गांधी ने परिसीमन पर उठाए सवाल

राहुल गांधी ने कहा, ‘सरकार का मानना है कि लोकसभा में 543 के बजाय 850 सदस्य होने चाहिए और इसके लिए वे महिला आरक्षण का बहाना लेते हैं. महिला आरक्षण बिल तो पहले ही पास हो चुका है. इसे कल ही लागू किया जा सकता है. तो सवाल यह है कि 850 ही क्यों?’

कांग्रेस नेता ने आगे कहा, ‘इसका जवाब असम और जम्मू-कश्मीर में छिपा है, क्योंकि जब आपके पास 850 सीटें हों, तो आप भारत के चुनावी नक्शे में बहुत बड़े बदलाव कर सकते हैं और उसे पूरी तरह से फिर से तैयार कर सकते हैं.’

सरकार पर लगाया ‘वोट चोरी’ का आरोप

कांग्रेस नेता ने आगे कहा, ‘हमारे पोलिंग डेटा से पता चलता है कि भारत के 80% लोग और लगभग 100% Gen Z का मानना है कि नरेंद्र मोदी, अमित शाह और ज्ञानेश कुमार चुनाव चुराते हैं. अब, वे एक नई योजना लेकर आए हैं.’

राहुल गांधी ने प्रेस ब्रीफिंग में आगे कहा, ‘आज मैं आपको बताना चाहता हूं कि बचने का यह नया रास्ता कैसा है, इसकी रूपरेखा क्या है और इसका नतीजा क्या होने वाला है.’

राहुल गांधी ने कहा, ‘खुद चुनाव आयोग (EC) ने कहा है कि 2024 में 14 करोड़ (140 मिलियन) ऐसे लोगों ने वोट डाला, जिन्हें वोट नहीं डालना चाहिए था, क्योंकि वे इसके योग्य नहीं थे. इसका मतलब यह है कि खुद चुनाव आयोग के अनुसार, 2024 का चुनाव अवैध था.’

यह भी पढ़ें

Loksabha After Delimitation: परिसीमन के बाद ऐसी दिखेगी लोकसभा, राज्यवार सीटों में होगा ये बदलाव, देखें पूरा मैप

सबसे ज़्यादा पढ़े गए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *