Liquor Shop Closed in Delhi

Liquor Shop Closed in Delhi: विरोध प्रदर्शन के चलते दिल्ली सरकार का फैसला, दो दिन रहेगा ड्राई डे, बंद रहेंगी शराब की दूकानें

नई दिल्ली:  Liquor Shop Closed in Delhi  राजधानी दिल्ली में हो रहे विरोध प्रदर्शन को लेकर रेखा गुप्ता सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. दिल्ली में दो दिन ड्राई डे का एलान किया है. 9 व 10 अक्टूबर को राजधानी की सभी शराब की दूकानें बंद रखने के आदेश जारी किये गये हैं. दिल्ली पुलिस ने आबकारी विभाग से इस बात के लिए आग्रह किया था. बता दें कि, कॉकरोच जनता पार्टी ने 10 अक्टूबर को जंतर मंतर पर प्रदर्शन करने का एलान किया है. हालांकि, इस प्रदर्शन की अनुमति अभी तक नहीं दी गई है. वहीं, दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई हैं.

9 व 10 अक्टूबर को बंद रहेंगी दूकानें

बता दें कि, दिल्ली में 9 और 10 अक्टूबर के बाद 20 अक्टूबर मगंलवार को भी ड्राई डे रहेगा. इस दिन दशहरा का पर्व है. इसके बाद 8 नवंबर रविवार को दीवाली और 24 नवंबर मगंलवार को गुरु नानक जयंती के मौके पर भी शराब की दुकानें बंद रहेंगी.

इंडिया ब्लॉक का तीन दिन से प्रदर्शन जारी

बता दें कि, तीन दिनों से इंडिया ब्लॉक के नेता और सांसद दिल्ली में अलग-अलग जगहों पर प्रदर्शन कर रहे हैं. 6 अक्टूबर को राहुल गांधी समेत विपक्षी सांसदों ने चुनाव आयोग की ओर बढ़ने की कोशिश की थी. 7 अक्टूबर को राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और कई अन्य विपक्षी नेताओं ने जंतर-मंतर की ओर मार्च करने की कोशिश की.

यह भी पढ़ें

You Tuber Dhruv Rathi: SIR प्रोटेस्ट में ध्रुव राठी ने दिया बड़ा बयान- “मैं यहां सत्ता परिवर्तन के लिए नहीं आया हूं”

सबसे ज़्यादा पढ़े गए