You tuber dhurv rathi

You Tuber Dhruv Rathi: SIR प्रोटेस्ट में ध्रुव राठी ने दिया बड़ा बयान- “मैं यहां सत्ता परिवर्तन के लिए नहीं आया हूं”

डेस्क: You Tuber Dhruv Rathi मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर गुरुवार को बेंगलुरु के फ्रीडम पार्क में विरोध प्रदर्शन किया गया. अभिनेता प्रकाश राज ने इस विरोध प्रदर्शन के लिए लोगों से जुटने की अपील की थी. इस प्रदर्शन में कॉकरोच जनता पार्टी भी शामिल हुई थी. प्रसिद्ध यू ट्यूबर ध्रुव राठी भी मौजूद रहें. इस दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि, चुनाव आयोग द्वारा की जा रही एसआईआर की प्रक्रिया में पारदर्शिता व जवाबदेही की कमी है.

ध्रुव राठी का बड़ा बयान

यही नहीं, ध्रुव राठी ने कहा कि, “मैं यहां सत्ता परिवर्तन के लिए नहीं आया हूं”. वहीं, प्रकाश राज ने एसआईआर की प्रक्रिया रद्द करने की मांग करते हुए आरोप लगाया कि यह केवल मतदाताओं के नाम हटाए जाने का मामला नहीं, बल्कि नागरिकों की गरिमा और अधिकारों पर हमला है. उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ‘‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के इशारे पर काम कर रहे हैं”.

सीजेपी भी प्रदर्शन में शामिल

आयोजकों के अनुसार, यह प्रदर्शन पूरे कर्नाटक से एसआईआर के कथित पीड़ितों के लिए आयोजित ‘जनता की अदालत’ का हिस्सा था. इसके बाद महिलाओं के साथ एकजुटता जताते हुए ‘चप्पल प्रदर्शन’ किया जाएगा. प्रदर्शनकारियों ने जो पोस्टर लहराए, उनमें ‘एरर 404-नेम नॉट फाउंड’, ‘इट्स डन ब्रो, रिजाइन सर’, (अब बहुत हुआ, सर इस्तीफा दीजिए) और ‘डोंट इरेज अस, हियर अस’ (हमें मत मिटाइए, हमारी बात सुनिए) जैसे नारे लिखे थे.

यह भी पढ़ें

Retired Judge Support SIR: 42 पूर्व जज SIR के सपोर्ट में उतरे, ओपन लेटर लिखकर कह दी ये बड़ी बात

सबसे ज़्यादा पढ़े गए