नई दिल्ली: Indian Railway Cancelled Train राजधानी दिल्ली में हो रहे विरोध प्रदर्शन के बीच सरकार सुरक्षा के लिए सभी सख्त कदम उठा रही है. इसे लेकर भारतीय रेलवे ने बड़ा कदम उठाते हुए नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन आने वाली एक्सप्रेस व मेल गाड़ियों को रद्द कर दिया है. बता दें कि, 10 अक्टूबर को सुबह 4 बजे से दोपहर 2 बजे तक इन दोनों स्टेशनों पर पहुंचने वाली ट्रेनें रद्द रहेंगी. इसे फैसले से तमाम यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा. वहीं, रेलवे ने यात्रियों को घर से निकलने से पहले गाडियों की स्थिति के बारे में जानकारी लेने को कहा है.
10 अक्टूबर को CJP का प्रदर्शन
आपको बता दें कि, कॉकरोच जनता पार्टी ने 10 अक्टूबर को जंतर मंतर पर विरोध प्रदर्शन का एलान किया है. इसकी वजह से दिल्ली पुलिस ने एहतियातन सख्त कदम उठाए हैं. रेलवे से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, यह फैसला कॉकरोच जनता पार्टी ( CJP) की ओर से 10 अक्टूबर को प्रस्तावित प्रदर्शन के मद्देनजर लिया गया है. आशंका है कि प्रदर्शन के कारण नई दिल्ली रेलवे स्टेशन और उसके आसपास की सड़कों पर यातायात प्रभावित होगा. ऐसे में यात्रियों के लिए समय पर स्टेशन पहुंचना मुश्किल हो सकता है.
यात्रियों की बढ़ीं मुश्किलें
CJP के विरोध-प्रदर्शन को देखते हुए नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पहुंचने वाली कई ट्रेनों को उनके शुरुआती स्टेशनों से ही रद्द कर दिया गया है. सबसे ज्यादा असर उन यात्रियों पर पड़ा है, जो दिल्ली आने वाले थे.
4 दिन से इंडिया गठबंधन का प्रदर्शन जारी
बता दें कि, बीते चार दिनों से इंडिया ब्लॉक के विरोध प्रदर्शन की वजह से दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था सख्त है. राहुल गांधी और प्रियंका गांधी लगातार पुलिस से उलझती नजर आ रही हैं. इस दौरान ल़ॉ एंड ऑर्डर की व्यवस्था बनाए रखना दिल्ली पुलिस के लिए चुनौती है. यही नहीं, गुरुवार को दिल्ली सरकार ने एक अहम आदेश जारी किया. रेखा गुप्ता सरकार ने 9 और 10 अक्टूबर को राजधानी की सभी शराब की दूकानों को बंद रखने का फैसला लिया है.
यह भी पढ़ें
