एंटरटेंमेन्ट डेस्क : Amitabh Bachchan Bunglow Jalsa बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के लिए एक नई मुसीबत सामने आई है. उनके जुहू स्थित बंगले ‘जलसा’ को लेकर पारिवारिक संपत्ति का विवाद सामने आया है. अमिताभ बच्चन की भाभी रमोला बच्चन ने इस संपत्ति की गिफ्ट डीड को चुनौती दी है. रमोला का कहना है कि, ये गिफ्ट डीड उनकी जानकारी के बिना की गई है. यह विवाद इस बात को लेकर है कि, बंगले पर मालिकाना हक किसका है.
अमिताभ बच्चन की भाभी रमोला बच्चन ने 1993 की एक ‘गिफ्ट डीड’ को चुनौती दी है. रमोला का आरोप है कि यह ट्रांसफर उनकी जानकारी या सहमति के बिना किया गया था और उन्होंने इस दस्तावेज की वैधता पर सवाल उठाए हैं.
रमोला ने शिकायत दर्ज कराई है
रमोला की शादी अमिताभ बच्चन के छोटे भाई अजिताभ बच्चन से हुई है. रमोला ने पिछले सात महीनों में कई शिकायतें दर्ज कराईं, जिसके बाद अब इस पर सुनवाई शुरू हो गई है. यह मामला अब अंधेरी में ‘डिप्टी रजिस्ट्रार ऑफ कोऑपरेटिव सोसाइटीज’ के पास है. इस विवाद की मुख्य वजह मालिकाना हक के रिकॉर्ड में फर्क है.
जानिए पूरा विवाद क्या है
एक अखबार के अनुसार, अमिताभ के छोटे भाई अजिताभ बच्चन की पत्नी रमोला ने पिछले सात महीनों में पंजीकरण अधिकारियों के पास कई शिकायतें दर्ज कराई हैं. उनका दावा है कि ‘गिफ्ट डीड’ के जरिए जया को मालिकाना हक ट्रांसफर किए जाने से पहले, यह संपत्ति मूल रूप से उनके (रमोला के) नाम पर रजिस्टर्ड थी.
कहीं जया बच्चन का नाम, कहीं रमोला का
‘कपोल हाउसिंग सोसाइटी’ के रिकॉर्ड में जया बच्चन को ही मालिक बताया गया है. हालांकि, महाराष्ट्र ‘प्रॉपर्टी कार्ड’ में अभी भी रमोला का नाम दर्ज है. बताया जा रहा है कि सरकारी रिकॉर्ड में रमोला का नाम हटाकर वहां जया का नाम दर्ज करने की कोशिशों के बाद यह विवाद फिर से गहरा गया है.
अमिताभ को देखने जलसा आते हैं फैंस
फैंस के लिए अमिताभ बच्चन हर रविवार को उनसे मिलने अपने मुख्य गेट पर आते हैं. यह सिलसिला सालों से चला आ रहा है. बीते 8 नवंबर को भी ‘जलसा’ के बाहर इकट्ठा हुए प्रशंसकों से अमिताभ बच्चन ने मुलाकात की और उन्हें दिवाली की शुभकामनाएं दीं. 84 वर्षीय एक्टर ने उस बुलेटप्रूफ ग्लास का इस्तेमाल नहीं किया, जिसे पिछले रविवार को उनके आस-पास लगाया गया था.
