मथुरा: Premanand Maharaj Ashram मथुरा के प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक दुलारी की मौत के बाद तमाम तरह की खबरें चर्चा में हैं. इस बीच केलिकुंज आश्रम के बाहर परिजनों ने लापता लोगों के पोस्टर लगाये हैं. अपने लोगों की तलाश में परिजन मथुरा पहुंच रहे हैं. आश्रम के आसपास कई जगहों पर पोस्टर लगा दिये हैं.
आश्रम पहुंच रहे हैं परिजन
वहीं, अब लोग प्रेमानंद महाराज के आश्रम के सेवादारों पर सवाल उठा रहे हैं, लेकिन इसके बाद भी मथुरा पुलिस चुप्पी साधे है. परिजनों के आरोपों का भी मथुरा पुलिस पर कोई फर्क नहीं पड़ रहा है. लापता लोगों के परिजनों का केलिकुंज आश्रम पहुंचने का सिलसिला लगातार जारी है.
आधा दर्जन लोग लापता
बता दें कि, अब तक लगभग आधा दर्जन लोगों के लापता होने के मामले सामने आ चुके हैं. जब लापता लोगों के रिश्तेदार केलिकुंज आश्रम पहुंचकर अपने लोगों के बारे में आश्रम के सेवादारों से पूछताछ करते हैं तो उनके साथ मारपीट और बदतमीजी की जाती है. परिजनों के साथ मारपीट और अभद्रता करने के नए-नए वीडियो रोजाना सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं.
मथुरा पुलिस पर उठ रहे सवाल
इस सारे घटनाक्रम के बावजूद मथुरा पुलिस किसी भी तरह का कोई भी एक्शन नहीं ले रही है. सवाल उठ रहा है कि, मथुरा पुलिस क्या कर रही है? पुलिस किसी और रसिक दुलारी शरण जैसी घटना का इंतजार कर रही है. जब इस पूरे मामले में एसपी सिटी मथुरा राजीव कुमार से बात की गई तो उन्होंने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है. मृतक के परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है. एसपी ने लापता बच्चों के परिजनों को लेकर कहा कि आश्रम नहीं थाने या पुलिस चौकी पर आकर शिकायत करें. बता दें कि, लापता बच्चों के परिजन लगातार प्रेमानंद महाराज के आश्रम केलिकुंज पर पहुंच रहे हैं.
यह भी पढ़ें
