डेस्क: Earthquake in Delhi-NCR दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के तेज झटके महसूस किये गये हैं. इन झटकों के बाद लोग घबराकर घरों से बाहर निकल आए. यही नहीं, पूरे उत्तराखंड, पंजाब, हिमांचल में भी ये झटके महसूस किये गये. नेशनल सेंटर फॉर सीमोलॉजी के मुताबिक, मंगलवार रात 10:23 बजे उत्तराखंड के उत्तरकाशी में रिक्टर स्केल पर 4.9 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया. भूकंप का केंद्र जमीन से नीचे उत्तराखंड के खादून लगा गवाली से 22 किलोमीटर की दूरी पर स्थित था.
An earthquake of magnitude 4.9 struck Chamoli, Uttarakhand, at 22:23:13 hours today at a depth of 13 km, according to the National Center for Seismology (NCS). https://t.co/V409igi9Ej
— ANI (@ANI) October 6, 2026
इन बातों का रखें ध्यान
राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के मुताबिक भूकंप के बाद रेडियो/टीवी चालू करें और उस पर दिए जा रहे निर्देशों का पालन करें. आफ्टरशॉक्स, भूकंप के बाद के झटकों के लिए तैयार रहें. पानी, गैस और बिजली बंद कर दें. माचिस या सिगरेट लाइटर न जलाएं. स्विच चालू न करें. गैस लीक या शॉर्ट-सर्किट हो सकता है.
किसी नुकसान की खबर नहीं
जब अधिकतर लोग सोने की तैयारी में जुटे थे. तभी अचानक धरती हिलने लगी. फिलहाल शुरुआती जानकारी में अभी कहीं से किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है. दिल्ली और एनसीआर की ऊंची इमारतों में लोग बेहद भयभीत हो गए.
यह भी पढ़ें
