डेस्क: Attack on Strait of Hormuz In Oman अमेरिका-ईरान के तनाव के बीच ओमान तट के पास स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में कॉमर्शियल जहाज पर हमला हुआ है. इस हमले में 11 भारतीय घायल हुए हैं. पनामा के झंडे वाले जहाज पर 17 भारतीय सवार थे. जहाज पर MT On Peace लिखा हुआ था. विदेश मंत्रालय ने घटना की जानकारी देते हुए हमले की कड़ी निंदा की है.
होर्मुज से गुजरते समय जहाज पर हमला
विदेश मंत्रालय के मुताबिक, घटना उस समय हुई जब MT On Peace स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजर रहा था. होर्मुज का समुद्री क्षेत्र अंतरराष्ट्रीय व्यापार के लिहाज से बेहद अहम माना जाता है. यहां जहाजों की आवाजाही पर पहले भी सुरक्षा संबंधी चिंताएं सामने आती रही हैं.
11 भारतीय नागरिक हुए घायल
विदेश मंत्रालय (MEA) के बयान के अनुसार, जहाज पर मौजूद कुल क्रू में 17 भारतीय नागरिक शामिल हैं. हमले में 12 क्रू सदस्य घायल हुए, जिनमें 11 भारतीय नागरिक हैं. मंत्रालय ने कहा, ‘हम आज ओमान के तट के पास पनामा के झंडे वाले कमर्शियल जहाज ‘MT On Peace’ पर हुए हमले की निंदा करते हैं. होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरते समय इस जहाज पर एक प्रोजेक्टाइल से हमला किया गया था.’
विदेश मंत्रालय ने किया ओमान का धन्यवाद
विदेश मंत्रालय के मुताबिक, ”जहाज के कुल 19 क्रू सदस्यों में से 17 भारतीय नागरिक हैं. हमले में 12 क्रू सदस्य घायल हुए हैं, जिनमें 11 भारतीय नागरिक शामिल हैं. ओमान के अधिकारियों की मदद से घायल क्रू सदस्यों को वहां से निकाल लिया गया है और उनका इलाज ओमान के खसाब (Khasab) में चल रहा है. हम ओमान के अधिकारियों को उनकी बहुमूल्य सहायता के लिए धन्यवाद देते हैं.”
यह भी पढ़ें
Captain Machchhar Injured: कैप्टन मच्छार के सिर की हड्डी टूट कर दिमाग में धंसी, की गई सर्जरी
