Captain Machchhar Inujred

Captain Machchhar Injured: कैप्टन मच्छार के सिर की हड्डी टूट कर दिमाग में धंसी, की गई सर्जरी

डेस्क: Captain Machchhar injured दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाइट फ्लाईदुबई को अपनी बहादुरी से बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार की सिर की सर्जरी की गई है. ओमानी को-पायलट के हमले में मच्छार की सिर की हड्डी में फ्रेक्चर हो गया था. हड्डी सिर के अंदर की तरफ धंस गई थी. इसे मेडिकल भाषा में डिप्रेस्ड फ्रैक्चर कहा जाता है.

सर्जरी की गई

कैप्टन मच्छार को सऊदी अरब के तबुक स्थित प्रिंस सुल्तान बिन अब्दुलअजीज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विमान की इमरजेंसी लैंडिंग के बाद इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. वहां डॉक्टरों ने उनकी खोपड़ी की सर्जरी कर हड्डी को ठीक किया.

को-पायलट ने किया सिर पर वार

बता दें कि, कैप्टन स्मित के स्वास्थ्य को लेकर नया खुलासा हुआ है. ओमान के को-पायलट हम्मामी ने कैप्टन स्मित की खोपड़ी पर भी वार किया जिसमें उनकी खोपड़ी में फ्रैक्चर हो गया. हमले के दौरान कैप्टन मच्छार के सिर से काफी खून बह रहा था. इसके बावजूद उन्होंने हिम्मत नहीं छोड़ी. घायल होने के बाद भी उन्होंने कॉकपिट का दरवाजा अंदर से खोलने की कोशिश की, ताकि केबिन क्रू और यात्री अंदर पहुंच सकें. दरवाजा खुलने के बाद क्रू सदस्यों और यात्रियों ने कॉकपिट में पहुंचकर को-पायलट को काबू किया और विमान को संभालने में मदद की. कैप्टन मच्छार के हाथ-पैर, सीने और पेट के ऊपरी हिस्से में भी चोटें आई थीं.

जानें क्या है डिप्रेस्ड फ्रैक्टर

डिप्रेस्ड खोपड़ी फ्रैक्चर तब होता है जब खोपड़ी टूट जाती है और हड्डी का एक टुकड़ा मस्तिष्क के  अंदर की ओर धकेल दिया जाता है. यह खोपड़ी का वो टूटा हुआ टुकड़ा होता है जो आसपास की सामान्य हड्डी से नीचे बैठता है. यह एक गंभीर चोट है क्योंकि हड्डी मस्तिष्क पर दबाव डाल सकती है या उसे घायल कर सकती है.  इसलिए इसे अक्सर चिकित्सा देखभाल या सर्जरी की आवश्यकता होती है.

यह भी पढ़ें

Bengaluru Triple Murder case: कत्ल से पहले AI से पूछे सवाल-कैसे घुटने तोड़े, मिर्च पेस्ट से कैसे करें अंधा, पढ़ें ये सनसनीखेज क्राइम स्टोरी

सबसे ज़्यादा पढ़े गए