Bengaluru murderer case

Bengaluru Triple Murder case: कत्ल से पहले AI से पूछे सवाल-कैसे घुटने तोड़े, मिर्च पेस्ट से कैसे करें अंधा, पढ़ें ये सनसनीखेज क्राइम स्टोरी

डेस्क:  Bengaluru Triple Murder case    बेंगलुरु में हुए ट्रिपल मर्डर केस में पुलिस जांच में हैरान करने वाली बातें सामने आई हैं. आईटी शहर बेंगलुरु के कृष्णराज पुरा क्षेत्र में जून में तीन लोगों की हत्या हुई थी. टेक कंपनी में करने वाले जे केनेथ ने अपनी प्रेमिका श्वेता के परिवार पर घातक हमला करते हुए चाकू से हत्या कर दी थी.

हत्या करने से पहले ली थी AI की मदद

केनेथ ने श्वेता के माता-पिता और बहन की बेरहमी से कत्ल करने का आरोप है. इस मामले में पुलिस जांच में दिल दहलाने वाला खुलासा हुआ है. पुलिस ने बताया कि केनेथ ने इस जानलेवा हमले की साजिश से पहले आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद ली थी.

AI से पूछे थे ये सवाल  

पुलिस ने इस हत्याकांड की जांच के दौरान केनेथ के लैपटॉप की सर्च हिस्ट्री देखी, तब उन्हें पता चला कि उसने हमला करने के तरीकों के बारे में जानने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का इस्तेमाल किया. सर्च हिस्ट्री में सामने आए सवालों में कई डरावनी बातें थीं.

जैसे कि, किचन के चाकू से लोगों पर जानलेवा हमला कैसे करें. सिरके, मिर्च पाउडर और मिर्च के पेस्ट का इस्तेमाल करके लोगों को अंधा कैसे करें. तीन लोगों के घुटने कैसे तोड़ें. किसी सुनसान जगह पर घर में घुसे तीन चोरों को कैसे गिराएं.

केनेथ ने यही नहीं,  बल्कि AI से ऐसे हथियारों के बारे में भी जानकारी ली, जिनसे लोगों ने पहले मर्डर किया हो. उसने AI से एक और सवाल किया, जिसमें उसने एक दोस्त के लोन को लेकर बैंकों की बार-बार आने वाली कॉल से निपटने की सलाह मांगी और पूछा कि दिवालियापन कैसे घोषित किया जा सकता है.

ये नहीं पूछा कि,  सजा क्या होगी

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘केनेथ ने AI से कभी यह नहीं पूछा कि हत्या की सजा क्या होगी या क्या उन लोगों को मारना सही है जो उसकी आर्थिक तंगी पर सवाल उठा रहे थे.’

हत्या के पीछे की वजह लोन

सिटी कोर्ट में दाखिल 2,085 पेज की चार्जशीट के मुताबिक, केनेथ ने ये तीनों हत्याएं बैंक से लिए गए लोन पर नोटिस मिलने के बाद की थीं. केनेथ की लिव-इन-पार्टनर श्वेता खुद एक टेक प्रोफेशनल थी. उसने एक साल के अंदर केनेथ के लिए कुल 52 लाख रुपये का लोन लिया था. इसमें 30 लाख रुपये का बिजनेस लोन, दो बैंकों से 8 लाख और 6 लाख रुपये के पर्सनल लोन और दोस्तों, रिश्तेदारों, क्लासमेट्स और सहकर्मियों से लिए गए 8 लाख रुपये शामिल थे. माता-पिता ने श्वेता से सवाल किये, तो इस बात काफी झगड़ा हुआ.

पिता ने की पूछताछ तो कर दी हत्या 

श्वेता के पिता सोमसुंदर ने जब लोन को लेकर केनेथ से पूछताछ कि, उसने उस पैसे का क्या किया और परिवार को लोन न चुकाने के कारण नोटिस क्यों मिल रहे हैं. तब इस बात के कुछ दिनों बाद, 22 जून की रात,  सीगेहल्ली के साई ग्रीन अपार्टमेंट कॉम्प्लेक्स में केनेथ उनके अपार्टमेंट के अंदर दाखिल हुआ और झगड़ा खूनी संघर्ष में बदल गया. इस दौरान केनेथ ने पिता और मां पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर उनकी हत्या कर दी. ये सब उसकी बेटी देखती रही.

यह भी पढ़ें

India Block Protest March: CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का प्रोटेस्ट मार्च, राहुल-प्रियंका के तीखे तेवर

सबसे ज़्यादा पढ़े गए