नई दिल्ली: India Block Protest March मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर इंडिया गठबंधन ने आज मंगलवार को संसद से चुनाव आयोग के दफ्तर तक प्रोटेस्ट मार्च कर रहा है. इस मार्च में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी समेत विपक्ष के तमाम सांसद शामिल हैं. कांग्रेस की अगुवाई में ये विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है.
140 से ज्यादा सांसद शामिल
बता दें कि, इंडिया ब्लॉक के 140 से ज्यादा सांसद इसमे शामिल हैं. इसे देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. विरोध मार्च करते हुए सांसदों के हाथ में पोस्टर बैनर हैं. इन पर लिखा है कि, ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो, लोकतंत्र को बचाओ. बता दें कि, संसद के मकर द्वार से निर्वाचन सदन तक ये मार्च किया जाएगा. इस दौरान राहुल गांधी और प्रियंका गांधी धरने पर बैठ गये.
#WATCH | Delhi | Congress MP Priyanka Gandhi Vadra and NCP-SP MP Supriya Sule, along with many INDIA bloc MPs, protest march to Election Commission of India https://t.co/ltvjHtKr6c
— ANI (@ANI) October 6, 2026
कड़ी की गई सुरक्षा व्यवस्था
प्रदर्शनकारी चुनाव आयोग के मुख्यालय से लगभग 200 मीटर की दूरी पर धरने पर बैठे हैं. सांसद CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ ‘वोट चोर’ के नारे लगा रहे हैं. इसे देखते हुए निर्वाचन सदन और आसपास के इलाकों में सुरक्षा बढ़ाई गई है. मौके पर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात हैं.
दिल्ली पुलिस ने की बैरिकेडिंग
इस दौरान पूरे इलाके में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए 3000 से ज़्यादा पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं. पुरुषों की 27 कंपनियां और महिलाओं की 4 कंपनियां तैनात की गई हैं. बता दें, आम तौर पर एक पुलिस कंपनी में 100-115 जवान होते हैं. संसद भवन, पार्लियामेंट स्ट्रीट गोलचक्कर के पास के पास और निर्वाचन सदन, आदि अहम जगहों पर सुरक्षाबल तैनात किए गए हैं.
आम आदमी पार्टी शामिल नहीं
आम आदमी पार्टी ने इस मार्च से दूरी बना ली है. आम आदमी पार्टी ने साफ कहा कि वह लड़ाई खुद लड़ रही है इसलिए वह SIR को लेकर हो रहे इंडिया गठबंधन के मार्च में शामिल नहीं होगी.
यह भी पढ़ें
