Indian hockey Team

Asian Games 2026 अभिषेक के गोल ने दिलाया फाइनल का टिकट, भारत ने हॉकी में पाक को दी पटखनी

 स्पोर्ट्स डेस्क:  Indian Hockey Team in Final   एशियन गेम्स (Asian Games 2026) में भारतीय खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन जारी है. गुरुवार को भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने पाकिस्तान को हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया है. 3 अक्टूबर को अब टीम फाइनल मुकाबले में मलेशिया से भिड़ेगी. रोमांचक मैच में दोनों टीम एक समय बराबरी पर थी, लेकिन आखिरी 50 सेकेंड में भारत के खिलाड़ियों ने फील्ड गोल कर 4-3 से बाजी अपने नाम कर ली.इससे पहले मलेशिया ने दूसरे सेमीफाइनल में साउथ कोरिया को 2-1 से हराया है.

अभिषेक के गोल ने लिखी जीत की कहानी

भारत ने मैच के 23वें मिनट तक 3-0 की बढ़त बना ली थी. इसके बाद पाकिस्तान ने अगले 26 मिनट में तीन गोल कर मैच 3-3 से बराकर कर दिया. 59 मिनट तक मैच बराबरी पर था. फाइनल हूटर बजने से करीब 50 सेकेंड पहले अभिषेक ने फील्ड गोल कर भारत को जीत दिला दी.

हाफ टाइम तक आगे रहा भारत

भारतीय टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ हाफ टाइम तक 3-1 की बढ़त बनाए रखी. भारत की ओर से हरमनप्रीत सिंह ने पहले क्वार्टर में दो गोल दागे, जबकि सुखजीत सिंह ने दूसरे क्वार्टर में एक गोल किया. हालांकि, पाकिस्तान ने भी गोल का खाता खोला. दूसरे क्वार्टर का खेल समाप्त होने से पहले पाकिस्तान के अबु महमूद ने 30वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर गोल दागा. हाफ टाइम तक ज्यादातर समय गेंद भारत के पाले में रही. इस दौरान भारत को सात और पाकिस्तान को छह पेनल्टी कॉर्नर मिले. भारतीय टीम ने दो बार पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदला, जबकि पाकिस्तान को एक बार सफलता मिली

अंतिम सेकेंड में भारत के पक्ष में आया नतीजा

हाफ टाइम तक भारत ने बढ़त बनाई, लेकिन पाकिस्तान ने तीसरे और चौथे क्वार्टर में एक-एक गोल कर मैच को रोमांचक बना दिया. चौथे क्वार्टर के अंतिम समय में भारतीय टीम दबाव में दिख रही थी. इस दौरान टीम का खेल औसत रहा और गोल करने के कई मौके गंवाए. भारत का भाग्य ने साथ दिया और 60वें मिनट में अभिषेक ने मैदानी गोल किया जिससे भारत ने मैच अपने पक्ष में कर लिया.

यह भी पढ़ें

Team India in Final फैंस के लिए खुशखबरी, पाक से भिड़ेगी टीम इंडिया, श्रीलंका को पीटकर फाइनल में पहुंचा भारत

सबसे ज़्यादा पढ़े गए