India beat srilanka

Team India in Final फैंस के लिए खुशखबरी, पाक से भिड़ेगी टीम इंडिया, श्रीलंका को पीटकर फाइनल में पहुंचा भारत

स्पोर्ट्स डेस्क: Asian Games 2026 एशियन गेम्स में एक और पदक पक्का हो गया. क्रिकेट के सेमीफाइनल मुकाबले में  गुरुवार को भारत ने श्रीलंका को 124 रन से हरा दिया. अब फाइनल में भारतीय चीम का मुकाबला चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान से होगा. देश भर के क्रिकेट फैंस की निगाहें फाइनल मैच पर टिक गई हैं. बता दें कि, पाकिस्तान बांग्लादेश को सेमीफाइनल में हराकर पहले ही फाइनल में पहुंच चुका है. ये मैच 3 अक्टूबर को खेला जाएगा. India Vs Srilanka

ईशान किशन ने बनाए तेज तर्रार 80 रन

इस मुकाबले में श्रीलंका ने टॉस जीता और भारत को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया, ईशान किशन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 80 रन की जबरदस्त पारी खेली. उन्होंने 46 गेंदों पर नाबाद 80 रन बनाए . किशन ने अपनी पारी में 4 चौके और 5 छक्के आए. लंबे समय के बाद टीम में शामिल वैभव सूर्यवंशी ने छोटी मगर तूफानी पारी खाली और 21 गेंदों में 38 रन बनाएं. भारत ने 169 रन का चुनौती पूर्ण स्कोर खड़ा किया.

नहीं चली श्रीलंकाई बल्लेबाजी

आपको बता दें कि, एकतरफा मुकाबले में श्रीलंका ने पूरी तरह से आत्मसमर्पण कर दिया. उनकी पूरी टीम 45 रन ही बना सकी. टीम इंडिया ने एकतरफा जीत हासिल की. निशिन कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में श्रीलंका ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बैटिंग के लिए उतरी टीम इंडिया ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 169 रन बनाए. वहीं, लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका 9.5 ओवर में सिर्फ 45 रन पर ऑलआउट हो गई.

तीन बल्लेबाज रन आउट

इससे पहले श्रीलंका की शुरुआत बेहद खराब रही और सिनेथ जयवर्धने को दूसरी ही गेंद पर 0 के स्कोर पर जसप्रीत बुमराह ने एलबीडब्लू आउट कर दिया. इसी ओवर में बुमराह ने सोहन डी लिवेरा (0) को व‍िकेट के पीछे संजू सैमसन के हाथों कैच आउट करवाया. इस तरह श्रीलंका को  रनचेज में पहले ही ओवर में दो झटके लगे. वहीं ओपनर लसिथ क्रूसपुले भी ब‍िना खाता खोले रन आउट हो गए. इसके बाद आए कप्तान सहान अराच‍िगे भी 9 रन बनाकर चलते बने. वहीं एशेन बंडारा (0) पांचवें व‍िकेट के रूप में आउट हुए. छठा व‍िकेट नुवानिदु फर्नांडो (15) का रहा, जो रन आउट हुए. इसके बाद श्रीलंका की पूरी टीम 45 रनों पर स‍िमट गई.  भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल और अभ‍िषेक शर्मा को 2-2 सफलता म‍िलीं.

यह भी पढ़ें

Pakistan Airstrike on Afghanistan नहीं बाज आ रहा पाकिस्तान, अफगानिस्तान में फिर की Air strike, 22 की मौत

सबसे ज़्यादा पढ़े गए