एजेंसी: Pakistan Airstrike on Afghanistan पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है. पाकिस्तान ने एक बार फिर अफगानिस्तान के हेलमंद प्रांत में गुरुवार को हवाई हमले किये. इस हमले में 22 लोगों की मौत की खबर है. जबकि दर्जन भर लोग घायल बताए जा रहे हैं. पाक अधिकारी ने इस बात की पुष्टि की. पाकिस्तान के मुताबिक मारे गये लोग आतंकी थे.
दो रिहायशी मकानों को बनाया गया निशाना
हेल्मंद प्रांत के सूचना और संस्कृति विभाग के मुखिया, मौलाना शेर मोहम्मद वहदत ने ‘रॉयटर्स’ को बताया कि पाकिस्तानी सैन्य शासन की तरफ से ये एयरस्ट्राइक हेलमंद के गरम्सिर जिले में दो रिहायशी मकानों को निशाना बनाकर की गईं.
नहीं थम रहा विवाद
यह घटना ऐसे समय हुई है जब पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच सीमा पर तनाव बढ़ा हुआ है. हाल के दिनों में पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में कई जगहों पर एयरस्ट्राइक की है. पाकिस्तान का कहना है कि उसके हमले सैन्य और ड्रोन से जुड़े ठिकानों को निशाना बनाकर किए गए, जबकि अफगान अधिकारियों ने इन हमलों में नागरिकों के मारे जाने का दावा किया है. दोनों देशों के बीच सीमा पार आतंकवाद और सशस्त्र समूहों को लेकर लंबे समय से आरोप-प्रत्यारोप जारी हैं.
मृतकों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल
बता दें कि शुरुआती जानकारी देते हुए अधिकारी ने बताया कि इस खौफनाक हमले में चार बेकसूर लोगों की जान चली गई है, जबकि छह लोग जख्मी हुए हैं. सबसे दर्दनाक बात यह है कि इस हमले में मारे जाने और घायल होने वाले लोगों में ज्यादातर महिलाएं और छोटे बच्चे शामिल हैं.
यह भी पढ़ें
Inside Story of FlyDubai लड़ते रहे खून से लथपथ कैप्टन मच्छार, इस तरह से बची सैकड़ों जिंदगियां
