लखनऊ : Special camp of Election commission उत्तर प्रदेश में आज यानी 24 अक्टूबर को चुनाव आयोग ने विशोष केंप लगाए हैं. अगर किसी का नाम वोटर लिस्ट में रह गया है, यहां कैंप में निर्धारित प्रक्रिया पूरी करने के बाद अपना नाम अपडेट करवा सकते हैं. राज्य के सभी जिलों में 77 हजार बीएलओ इन कैंप में रहेंगे, और हर तरह की मदद करेंगे. पहले बार बन रहे वोटर या फिर किसी वजह से आपका नाम छूट गया है, कैंप में आकर फॉर्म 6 भरकर वोटर बन सकते हैं. सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक ये प्रक्रिया चलेगी.
बीएलओ के पास होगी लिस्ट
जानकारी के अनुसार, सभी बूथ-स्तरीय अधिकारी (BLO) सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक अपने निर्धारित मतदान केंद्रों पर मौजूद रहेंगे. उनके पास ASD (अनुपस्थित, स्थानांतरित या मृत) और ‘नो-मैपिंग’ वाली मतदाता सूचियां होंगी. शिविर के दौरान वे फॉर्म 6, 6A, 7 और 8 स्वीकार करेंगे.
यूपी में चुनाव आयोग एक बार फिर 2.89 करोड़ ऐसे वोटर की जांच करने के कोशिश में है जिनका नाम SIR शुरू होने के पहले वोटर लिस्ट में था लेकिन SIR की फाइनल लिस्ट में इनका नाम नहीं है. चुनाव आयोग ने इन्हें ASDD यानि ऐब्सेंट,शिफ्टेड, डेड या डुप्लीकेट वोटर मानते हुए SIR की फाइनल ड्राफ्ट लिस्ट से नाम काट दिया था. अब पहली बार वोटर बनने वालों के साथ साथ इन 2.89 करोड़ के तलाश में अभियान चलाया जा रहा है.
सवा करोड़ लोग नहीं बन पाए हैं वोटर
आंकड़ों के मुताबिक, अभी करीब सवा करोड़ लोग ऐसे हैं, जो किसी वजह से वोटर नहीं बने हैं. नौ लाख महिलाएं ऐसी है जो शादी होकर आई हैं. मायके में उनका नाम कट गया है लेकिन ससुराल में नहीं जुड़ा है. इसके अलावा जिन लोगों के नाम में कुछ गलतियां हैं उसे भी सुधरवाया जा सकता है.
ऑनलाइन जमा कर सकते हैं फॉर्म
आयोग ने नागरिकों से अपील की है कि, वे शनिवार को अपने निर्धारित मतदान केंद्रों पर जाकर मतदाता सूची में अपना नाम जांच लें. जिन लोगों की उम्र 18 वर्ष पूरी हो चुकी है या जो जल्द ही 18 वर्ष के होने वाले हैं, और जिनका नाम अभी तक मतदाता सूची में नहीं है, वे अपने मतदान केंद्र पर जाकर BLO को आवश्यक दस्तावेजों के साथ संबंधित फॉर्म जमा कर सकते हैं. पात्र नागरिक नए मतदाता पंजीकरण के लिए फॉर्म 6, मतदाता सूची से नाम हटवाने के लिए फॉर्म 7, और विवरण में सुधार या नाम स्थानांतरित करने के लिए फॉर्म 8 जमा कर सकते हैं. मतदाता चाहें तो फॉर्म 6, 7 और 8 को ऑनलाइन भी जमा कर सकते हैं. इसके लिए वे ‘ECINET’ मोबाइल ऐप का उपयोग कर सकते हैं या https://voters.eci.gov.in पर जा सकते हैं.
यह भा पढ़ें

One thought on “Special camp of Election commission: वोटर लिस्ट में आपका नाम नहीं है, आज जुड़वा लें, यूपी में लगा है चुनाव आयोग का विशेष कैंप”