नई दिल्ली: Objectionable Poster in Delhi Metro दिल्ली की एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब मेट्रो के भीतर सरकार विरोध पोस्टर मिले. दिल्ली पुलिस को खबर मिलते ही अधिकारियों ने तुरंत हरकत में आते हुए पोस्टरों को जब्त कर लिया. वहीं, इस संबंध में अज्ञात के प्राथमिकी दर्ज की गई है. दिल्ली पुलिस की जांच में स्पेशल सेल भी शामिल हो गई है. जानकारी के मुताबिक, इन पोस्टरों में सरकार के कामकाज पर सवाल उठाया गया है.
सरकार विरोधी पोस्टर से मचा हड़कंप
बता दें कि, दिल्ली मेट्रो की एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन के अंदर दो ऐसे पोस्टर मिले जिसमें सरकार के कामकाज पर सवाल उठाए गए थे. ट्रेन के अंदर चिपके सरकार विरोधी पोस्टर की सूचना मिलते मेट्रो अधिकारियों के हाथ पांव फूल गये. दोनों पोस्टर में क्यूआर कोड से ऑनलाइन ग्रुप से जुड़ने का न्योता दिया गया था.
ट्रेन ऑपरेटर ने सीनियर अफसरों को बताया
ट्रेन ऑपरेटर तरुण चौधरी ने जांच के दौरान पोस्टर देखकर अपने वरिष्ठ अधिकारियों और OCC को सूचना दी. इसके बाद द्वारका सेक्टर-21 मेट्रो स्टेशन के कंट्रोलर को दोनों पोस्टर सौंपे गए. पुलिस ने दोनों पोस्टर कब्जे में लेकर शिकायत के आधार पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ FIR दर्ज की. दिल्ली प्रिवेंशन ऑफ डिफेसमेंट ऑफ पब्लिक प्रॉपर्टी एक्ट, 2007 और मेट्रो रेलवे (ऑपरेशन एंड मेंटेनेंस) एक्ट, 2002 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है.
सरकारी नीतियों पर सवाल
पोस्टर पर क्यूआर कोड के जरिये व्हाट्सअप कम्यूनिटी से जुड़ने के लिए कहा गया. एक अन्य पोस्टर में बीते 12 साल में देश में हुए बदलावों के लेकर नौ दावे किये गए थे. इनमें महिलाओं के खिलाफ अपराध, मॉब हिंसा, पुलिस हिरासत में मौतें, सरकारी प्रचार पर खर्च, रुपये की कीमत में गिरावट और रोजगार जैसे मुद्दे शामिल थे.
यह भी पढ़ें

One thought on “Objectionable Poster in Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो के भीतर मिले सरकार विरोध पोस्टर, अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज”