एजेंसी: Raigad incident महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में गुरुवार को बड़ा हादसा हो गया. पिकनिक मनाने गए 8 छात्रों की समुद्र में डूबने से मौत हो गई. ये हादसा दिवेआगर बीच पर हुआ. सभी छात्र पुणे के थे. जानकारी के मुताबिक, पुणे जिले के आलंदी से एक निजी क्लास की पिकनिक दिवेआगर आई थी. समुद्र के पानी की गहराई और लहरों का अंदाजा नहीं होने के कारण यह दर्दनाक हादसा होने की जानकारी सामने आई है.
11वीं और 12 वीं के थे छात्र
पुलिस ने बताया कि हादसे का शिकार हुए छात्र 11वीं और 12वीं कक्षा में पढ़ते थे. वे पुणे जिले के आलंदी स्थित निजी कोचिंग संस्थान ‘विनर्स अकादमी’ के समूह के साथ पिकनिक मनाने आए थे. दिवेआगर बीच मुंबई से करीब 170 किलोमीटर दूर है.
Maharashtra | Eight students died after drowning in the sea off Diveagar beach in Raigad district. A total of 48 students and teachers from Winners Academy, Alandi, Pune, comprising 25 boys, 17 girls, and 6 teachers, visited Dighi Sagari, Diveagar Beach, for a picnic/tour.…
— ANI (@ANI) October 1, 2026
पिकनिक मनाने पहुंचा था 48 लोगों का समूह
पुलिस अधिकारी के अनुसार, कुल 48 लोगों का समूह समुद्र तट पर आया था. इसमें 25 लड़के, 17 लड़कियां और छह शिक्षक शामिल थे. यह इलाका दिघी तटीय पुलिस थाने में आता है.
#WATCH | Maharashtra | Eight students died after drowning in the sea off Diveagar beach in Raigad district. A total of 48 students and teachers from Winners Academy, Alandi, Pune, comprising 25 boys, 17 girls, and 6 teachers, visited Dighi Sagari, Diveagar Beach, for a… pic.twitter.com/NIBC1YI7o5
— ANI (@ANI) October 1, 2026
मंत्री नितेश राणे ने जताया शोक
महाराष्ट्र के मंत्री और बीजेपी नेता नितेश राणे ने इस घटना पर शोक जताया. उन्होंने कहा, “रायगढ़ जिले के दिवेआगर में पिकनिक के लिए गए आलंदी के 8 छात्रों की समुद्र में डूबकर हुई दुखद मृत्यु की घटना अत्यंत दर्दनाक और दिल को झकझोर देने वाली है. इस दुखद दुर्घटना में जान गंवाने वाले सभी छात्रों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं. उनके परिजनों पर जो दुख टूटा है, उसे शब्दों में व्यक्त करना असंभव है.
यह भी पढ़ें
Asian Games 2026 अभिषेक के गोल ने दिलाया फाइनल का टिकट, भारत ने हॉकी में पाक को दी पटखनी
