एजेंसी: One Day World Cup Schedule 2027 क्रिकेट फैंस का इंतजार आखिर खत्म हो गया. क्रिकेट की सर्वोच्च संस्था आईसीसी ICC ने वनडे विश्व कप 2027 के कार्यक्रम का एलान कर दिया. इस पूरे कार्यक्रम की खास बात है कि, भारत और पाकिस्तान की टीम को एक ही ग्रुप में रखा गया है. दोनों टीमों के बीच फैंस को रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे. बता दें कि, दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की संयुक्त मेजबानी में होने वाला 50 ओवर का यह विश्व कप दो अक्टूबर से 21 नवंबर 2027 तक खेला जाएगा.
इस फार्मेट में होंगे मुकाबले
टूर्नामेंट में कुल 14 टीमें हिस्सा लेंगी और तीन देशों के 12 वेन्यू पर 57 मुकाबले खेले जाएंगे. 2027 विश्व कप की सबसे बड़ी खासियत इसका बदला हुआ फर्मेट है. 2023 में 10 टीमों ने एक ही लीग चरण में एक-दूसरे के खिलाफ मुकाबले खेले थे, लेकिन इस बार 14 टीमों के टूर्नामेंट को सेमीफाइनल और फाइनल से पहले तीन चरणों में बांटा गया है. इनमें सुपर सीरीज, लीग स्टेज और सुपर-7 शामिल हैं. इस बदलाव के चलते खिताब जीतने वाली टीम को फाइनल तक पहुंचने के लिए कड़ी चुनौतियों से गुजरना होगा. Icc One Day World Cup 2027
The International Cricket Council (ICC) has officially announced the groups for the 2027 Men’s ODI Cricket World Cup; India and Pakistan are placed in the same group pic.twitter.com/hH3Blxp3kI
— ANI (@ANI) October 1, 2026
भारत-पाकिस्तान एक ही ग्रुप में
विश्व कप के लीग स्टेज में भारत और पाकिस्तान को ग्रुप ए में रखा गया है. इस ग्रुप में भारत और पाकिस्तान के अलावा अफगानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, जिम्बाब्वे और क्वालिफायर-ए की टीम होगी.
यह भी पढ़ें
Raigad Incident: महाराष्ट्र के रायगढ़ में दर्दनाक हादसा, समुद्र में डूबने से 8 छात्रों की मौत
