नई दिल्ली: Dhruv Rathi Realeased यू ट्यूबर ध्रुव राठी को भी रविवार को हिरासत से रिहा कर दिया गया है. 10 अक्टूबर को सीजेपी के जंतर मंतर पर प्रदर्शन में शामिल होने के लिए राठी गुरुग्राम पहुंचे थे. क्राइम ब्रांच ने उन्हें उनके घर से हिरासत में लिया था. पुलिस सूत्रों की मानें तो अब अगर ध्रुव राठी ने जंतर मंतर पर जाने की कोशिश की, तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. जानकारी के मुताबिक, देर रात से ही पुलिस उनके घर में तैनात थी, राठी की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही थी.
गुरुग्राम से लिये गये थे हिरासत में
बता दें कि ध्रुव राठी को गुरुग्राम के सेक्टर-55 इलाके से क्राइम ब्रांच की तीन टीमों ने शनिवार सुबह लगभग 6 बजे हिरासत में लिया था. उन्हें क्राइम ब्रांच के एक ऑफिस में लाया गया, जहां उनसे लगभग एक घंटे तक पूछताछ की गई थी. बताया जाता है कि ध्रुव राठी को डिटेन करने के लिए शुक्रवार 9 अक्टूबर की रात से ही पुलिस की टीम उनके घर के पास तैनात थी. शनिवार सुबह जैसे ही ध्रुव राठी की मां ने दरवाजा खोला पुलिसवाले उनके घर में दाखिल हुए और हिरासत में ले लिया. अब जाकर उन्हें हिरासत से छोड़ा गया है.
दिपके, दास, रांका भी रिहा किये गये
इससे पहले जंतर मंतर के आसपास पुलिस ने सख्ती कर रखी थी. इसके चलते शनिवार को पुलिस ने सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दिपके, सौरभ दास और आशुतोष रांका को हिरासत में लिया था. रविवार को दिल्ली की कार्यकारी मजिस्ट्रेट अदालत में सभी को पेश किया गया. सुनवाई के बाद कोर्ट ने उन्हें रिहा कर दिया. वहीं, सीजेपी की लीगल हेड रत्ना सिंह ने एक्स पर पोस्ट कर ये जानकारी दी थी.
कोर्ट ने सशर्त किया रिहा
दिल्ली की अदालत ने अभिजीत दिपके, सौरभ दास और आशुतोष रांका को इस शर्त पर रिहा कर दिया है कि वो एक साल तक शांति बनाए रखेंगे. सीजेपी ने भी अपने सोशल मीडिया से यह जानकारी दी कि, दिल्ली पुलिस को तीनों लीडर्स को रिहा करना पड़ा, वहीं, कोर्ट ने कहा कॉकरोच कभी नहीं मरते.
रविवार को भी लागू रहेंगी पाबंदियां
इस बीच, सीजेपी के नए सिरे से प्रदर्शन के आह्वान को देखते हुए लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति को देखते हुए रविवार को लगातार दूसरे दिन यातायात संबंधी पाबंदियां लागू रहेंगी. दिल्ली में 30 प्रमुख स्थानों पर यातायात मार्गों में बदलाव किए जाने की संभावना है.
यह भी पढ़ें
CJP Protest in Delhi: अभिजीत समेत तीनों नेताओं को कोर्ट ने रिहा किया, अदालत ने रखी ये शर्त
