Dipke released

CJP Protest in Delhi: अभिजीत समेत तीनों नेताओं को कोर्ट ने रिहा किया, अदालत ने रखी ये शर्त

नई दिल्ली: CJP Protest in Delhi   कॉकरोच जनता पार्टी के शनिवार यानी 10 अक्टूबर के प्रदर्शन पर दिल्ली पुलिस की सख्ती ने हालात को काबू में रखा. हालांकि, कुछ प्रदर्शनकारी जंतर मंतर की तरफ जा रहे थे पुलिस ने उन्हें रोका. इस दौरान छिटपुट झड़प हुई. पुलिस ने इस दौरान सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दिपके, सौरभ दास और आशुतोष रांका को हिरासत में लिया था. रविवार को उन्हें दिल्ली की कार्यकारी मजिस्ट्रेट अदालत में सभी को पेश किया गया. सुनवाई के बाद कोर्ट ने उन्हें रिहा कर दिया. वहीं, सीजेपी की लीगल हेड रत्ना सिंह ने एक्स पर पोस्ट कर ये जानकारी दी.

कोर्ट ने सशर्त किया रिहा 

दिल्ली की अदालत ने अभिजीत दिपके, सौरभ दास और आशुतोष रांका को इस शर्त पर रिहा कर दिया है कि वो एक साल तक शांति बनाए रखेंगे. सीजेपी ने भी अपने सोशल मीडिया से यह जानकारी दी कि, दिल्ली पुलिस को तीनों लीडर्स को रिहा करना पड़ा, वहीं, कोर्ट ने कॉकरोच कभी नहीं मरते.

प्रोटेस्ट के दौरान दिल्ली में किलेबंदी 

बता दें कि, शनिवार को सीजेपी के प्रोटेस्ट को देखते हुए राजधानी दिल्ली में पुलिस प्रशासन ने मजबूत किलेबंदी की थी. वहीं, मुबंई से दिल्ली आ रहे अभिजीत दिपके और उनके दो साथियों को पुलिस ने विमान के भीतर से ही हिरासत में ले लिया था. यही नहीं, प्रदर्शन में हिस्सा लेने आ रहे यू ट्यूबर ध्रुव राठी को भी पुलिस ने गुरग्राम से हिरासत में ले लिया था, हालांकि उन्हें भी रविवार को रिहा कर दिया गया.

रविवार को भी लागू रहेंगी पाबंदियां

इस बीच, सीजेपी के नए सिरे से प्रदर्शन के आह्वान को देखते हुए लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति को देखते हुए रविवार को लगातार दूसरे दिन यातायात संबंधी पाबंदियां लागू रहेंगी. दिल्ली में 30 प्रमुख स्थानों पर यातायात मार्गों में बदलाव किए जाने की संभावना है.

यह भी पढ़ें

Shardiya Navratra 2026 नवरात्र का प्रथम दिन, मां शैल पुत्री की पूजा का विधि विधान, क्या है आज का शुभ मुहुर्त

सबसे ज़्यादा पढ़े गए