CM Yogi change Jewar Airport name

CM Yogi Adityanath: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बड़ा एलान, जेवर एयरपोर्ट अब ‘नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट’ होगा

लखनऊ:  CM Yogi Adityanath   उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को बड़ा एलान किया है. गौतमबुद्ध नगर स्थित जेवर हवाई अड्डे का नाम बदलकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर रखा गया है. राज्य सरकार की कैबिनेट बैठक के बाद राजधानी लखनऊ में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में सीएम योगी ने ये ऐलान किया.

जेवर एयरपोर्ट अब नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट

मुख्यमंत्री ने बताया कि कैबिनेट ने जेवर हवाई अड्डे का नाम बदलने का प्रस्ताव पारित कर दिया है. अब जेवर हवाई अड्डे का नाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर होगा. मुख्यमंत्री ने कहा कि जेवर एयरपोर्ट का नाम ‘नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट’ रखने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई.

25 साल पूरे होने पर बधाई

सीएम योगी ने पीएम मोदी के सरकार के प्रमुख के तौर पर 25 साल पूरे होने पर बधाई दी. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की 25 वर्ष की अनवरत यात्रा जनसेवा से जनकल्याण, जनभागीदारी से जनविश्वास की अनूठी मिसाल है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की दूरदर्शिता से प्रेरणा लेकर उत्तर प्रदेश ने गवर्नेंस की नई कार्य संस्कृति को अपनाया. परिणाम स्वरूप सुसाशन, सुदृढ कानून व्यवस्था, आधुनिक इन्फ्रास्ट्रक्चर और निवेश अनुकूल वातावरण उत्तर प्रदेश की पहचान बनकर उभरे हैं. उत्तर प्रदेश नए आत्मविश्वास के साथ नए आयाम स्थापित कर रहा है.

पीएम मोदी और उत्तर प्रदेश का संबंध आत्मीय

सीएम योगी ने कहा, कि, “प्रधानमंत्री मोदी का और उत्तर प्रदेश का रिश्ता बेहद आत्मीय है. जब प्रधानमंत्री 2014 में काशी आए थे, तो उन्होंने कहा था कि मुझे मां गंगा ने बुलाया है. काशी और मां गंगा से आरंभ हुआ आत्मीय सम्बंध समय के साथ निरंतर गहरा हुआ और आज राज्य के सर्वांगीण कायाकल्प का आधार बना है. केंद्र और राज्य के साझा संकल्प और टीम इंडिया भावना के साथ उत्तर प्रदेश अभूतपूर्व प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है.

ये भी पढ़ें

 CJP Protest in Delhi: दिल्ली पुलिस की बड़ी तैयारी, 57 मेट्रो स्टेशन किये जा सकते हैं बंद

सबसे ज़्यादा पढ़े गए