नई दिल्ली: CJP Protest in Delhi राजधानी दिल्ली में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए दिल्ली पुलिस किसी भी तरह की कोई चूक नहीं चाहती है. 10 अक्टूबर को CJP के प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन की वजह से दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन यानी डीएमआरसी ने बड़ा फैसला लिया है. इसके मुताबिक 57 मेट्रो स्टेशन के एंट्री और एग्जिट बंद किये जा सकते हैं. ये 9 अक्टूबर की रात 9 बजे से 10 अक्टूबर तक स्थिति सामान्य होने तक बंद किये जा सकते हैं. विरोध-प्रदर्शन की वजह से कोई अप्रिय घटना ना हो इसलिए ये फैसला लिया जा सकता है. बता दें कि, दिल्ली पुलिस ने डीएमआरसी को इस संबध में पत्र लिखा है.
दिल्ली पुलिस ने पत्र में ये कहा
ये पत्र 8 अक्टूबर को दिल्ली पुलिस के ट्रांसपोर्ट रेंज के संयुक्त पुलिस आयुक्त रजनीश गुप्ता की ओर से भेजा गया है. चिट्ठी DMRC के प्रबंध निदेशक विकास कुमार के नाम है और इसका विषय 9 और 10 अक्टूबर को मेट्रो स्टेशनों के एंट्री और एग्जिट गेट बंद करने से जुड़ा है. इसकी इसकी कॉपी पुलिस कमिश्नर के OSD, DMRC के चीफ सिक्योरिटी कमिश्नर सुवाशीष चौधरी, स्पेशल सीपी (PTS डिवीजन) के एसओ और डीसीपी मेट्रो को भी भेजी गई है.
भीड़ से अव्यवस्था का खतरा
इस चिट्ठी में दिल्ली पुलिस ने कारण बताते हुए कहा कि, 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर और नई दिल्ली जिले की दूसरी जगहों पर प्रदर्शन प्रस्तावित है. पुलिस को आशंका है, कि इस दौरान बेकाबू भीड़ संवेदनशील जगहों की तरफ बढ़ सकती है. इसी खतरे को देखते हुए इन स्टेशनों से गुजरने वाली ट्रेनों के फेरे घटाने और गेट बंद करने की बात कही है.
Delhi | “In view of proposed protests and the likelihood of unruly mob movement, Delhi Metro entry/exit gates across 57 stations may be closed from 9:00 PM on October 9 till the situation normalizes on October 10,” according to a letter written by the Delhi Police to the DMRC. https://t.co/YXXHD2TVmU
— ANI (@ANI) October 9, 2026
इन मेट्रो स्टेशन पर बंदी प्रस्तावित
सूची में शामिल 57 स्टेशन के नाम इस प्रकार है. जनपथ, पटेल चौक, सेंट्रल सेक्रेटेरिएट, लोक कल्याण मार्ग, राजीव चौक, नई दिल्ली, सेवा तीर्थ (उद्योग भवन), मंडी हाउस, बाराखंभा रोड, आईटीओ, दिल्ली गेट, खान मार्केट, आर के आश्रम मार्ग, झंडेवालान, सुप्रीम कोर्ट, इंद्रप्रस्थ, शिवाजी स्टेडियम, आईएनए (दोनों मेट्रो लाइनें), हौज खास, जोर बाग, अर्जनगढ़, सराय काले खां निजामुद्दीन, लाजपत नगर, जंगपुरा, आश्रम, कालिंदी कुंज, जसोला, जामिया मिलिया इस्लामिया, ओखला विहार, चावड़ी बाजार, जामा मस्जिद, करोल बाग, राजेंद्र प्लेस, विश्वविद्यालय, विधान सभा, सिविल लाइंस, कश्मीरी गेट, इंदरलोक, जीटीबी नगर, कन्हैया नगर, नेताजी सुभाष प्लेस, आजादप आदर्श नगर, जहांगीरपुरी, हैदरपुर बादली मोड़, मजलिस पार्क, शालीमार बाग, सीलमपुर, मौजपुर, जाफराबाद, वेलकम, यमुना विहार, खजूरी खास, शाहदरा, रिठाला, रोहिणी ईस्ट और रोहिणी वेस्ट.
यह भी पढ़ें
