लखनऊ : Diwali Bonus in Uttar Pradesh उत्तर प्रदेश के लाखों राज्य कर्मचारियों के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 30 दिन के बोनस का एलान कर दिवाली गिफ्ट दिया है. वित्त वर्ष 2025-26 के लिए शासनादेश जारी कर दिया गया है. दिवाली से पहले बोनस की घोषणा से कर्मचारियों में खुशी का माहौल है. नॉन-गैजेडेट राज्य कर्मचारियों से लेकर शिक्षण संस्थानों, स्थानीय निकायों और जिला पंचायतों के पात्र कर्मचारियों को बोनस मिलेगा.
25 फीसदी नगद भुगतान
बता दें कि, बोनस की 25 फीसदी राशि का नकद भुगतान होगा. बाकी के 75 फीसदी भविष्य निधि (PF) में जमा होंगे. सेवानिवृत्त और जल्द रिटायर होने वाले पात्र कर्मचारियों को पूरी राशि नकद मिलेगी. दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को भी राहत देने वाली खबर है. अधिकतम 1184 रुपये बोनस का प्रावधान किया गया है. वे सभी कर्मचारी जो 31 मार्च 2026 तक एक साल की सेवा पूरी कर चुके हैं, वे भी इस बोनस के पात्र माने जाएंगे.
अधिकतम बोनस 6908 रुपये
शासनादेश के मुताबिक, बोनस की गणना के लिए अधिकतम मासिक वेतन 7,000 रुपये तय किया गया है. इसके आधार पर पात्र कर्मचारियों को अधिकतम 6,908 रुपये बोनस मिलेगा. इसका लाभ उन्हीं कर्मचारियों को मिलेगा, जिन्होंने 31 मार्च 2026 तक एक साल की लगातार सेवा पूरी कर ली है. वेतन मैट्रिक्स लेवल-8 तक के अराजपत्रित कर्मचारी इसके दायरे में आएंगे.
दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को भी बोनस
योगी सरकार ने दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को भी बोनस देने का फैसला किया है. इसके लिए छह दिन के कार्य सप्ताह वाले कार्यालयों में कर्मचारी का लगातार तीन साल तक काम करना और हर साल कम से कम 240 दिन कार्य करना जरूरी है. पांच दिन के कार्य सप्ताह वाले कार्यालयों में हर साल कम से कम 206 दिन काम करने की शर्त है. ऐसे कर्मचारियों को अधिकतम 1,184 रुपये बोनस मिलेगा.
यह भी पढ़ें

One thought on “Diwali Bonus in Uttar Pradesh: सीएम योगी ने राज्य कर्मियों को दिया दिवाली गिफ्ट, बोनस का किया एलान, जानिए कितना मिलेगा Bonus”