एजेंसी : Bengaluru Sensational Murder Case कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरू में सामूहिक हत्याकांड का रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक कैब ड्राइवर ने कथित रूप से सात लोगों को मौत के घाट उतार दिया. ड्राइवर ने अपनी पत्नी समेत सास, दो साले और दो भीभियों और 7 साल के मासूम बच्चे की हत्या कर दी है. शुरूआती जानकारी के मुताबिक, आरोपी कैब चालक का नाम इंदुशेखर है, और उसका पत्नी से अक्सर विवाद होता था. इस हत्याकांड के बाद पूरे इलाके में दहशत फैली है.
पत्नी से था नाराज
आरोपी इस बात से नाराज था कि उसकी पत्नी अपने मायके वालों के संपर्क में रहती थी. जब भी इंदुशेखर अपनी पत्नी की शिकायत सास और सालों से करता तो कथित तौर पर वे सुनीता का ही पक्ष लेते. पुलिस की शुरुआती जांच के मुताबिक, यही नाराजगी धीरे-धीरे एक ऐसी खौफनाक साजिश में बदल गई, जिसमें आरोपी ने कथित तौर पर अपने ही ससुराल के सात लोगों को निशाना बनाया.
सबसे पहले पत्नी की हत्या
शुरुआती जानकारी के मुताबिक, आरोपी ने सबसे पहले अपनी पत्नी सुनीता की कथित तौर पर हत्या की. इसके बाद उसने अपने दो सालों, शिवकुमार और शंकर को पार्टी देने के बहाने घर बुलाया, लेकिन जिस पार्टी का न्योता देकर उन्हें बुलाया गया था. पुलिस को शक है कि ये बुलावा एक साजिश था. आरोप है कि दोनों सालों को भी मौत के घाट उतार दिया गया.
सात साल के मासूम को बनाया निशाना
इंदुशेखर यहीं नहीं रुका, इसके बाद आरोपी ने कथित तौर पर अपनी सास रूपावती, दोनों भाभी दिव्या और नलिनी और सात साल के मासूम पुनीत को भी निशाना बनाया. पुलिस को शक है कि हत्याओं के लिए सिलबट्टे के पत्थर का इस्तेमाल किया गया. पुलिस की जांच में ये भी सामने आया है कि, आरोपी वारदात के बाद शवों को अपनी कार में रखा और अलग-अलग जगहों पर ठिकाने लगा दिया.
अभी तक एक ही शव मिला
जांच के दौरान पुलिस ने इंदुशेखर से पूछताछ की, लेकिन उसके बयानों में बार-बार विरोधाभास सामने आने लगे. पुलिस के मुताबिक आरोपी ने 7 लोगों की हत्या करने की बात कबूल कर ली. आरोपी की निशानदेही और जांच के आधार पर नंदी हिल्स की तलहटी के आसपास सर्च ऑपरेशन चलाया गया. करीब 4 घंटे तक चले तलाशी अभियान में पुलिस को 7 साल के मासूम पुनीत का शव मिला, लेकिन 6 लोगों का अब तक कोई सुराग नहीं मिला है.
जांच के लिए विशेष टीम गठित
मामले की गंभीरता को देखते हुए डीसीपी वेस्ट के नेतृत्व में 3 विशेष पुलिस टीमें गठित की गई हैं. पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, आरोपी ने 7 हत्याओं की बात कबूल की है, लेकिन फिलहाल सिर्फ एक शव बरामद हुआ है. बाकी 6 लोगों की तलाश जारी है.
यह भी पढ़ें
