नई दिल्ली : CBSE Board Exam 2027 सीबाएसई ने अपनी 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं (CBSE Board Exam 2027) की तिथियों का एलान कर दिया है. परीक्षा की तैयार कर रहे छात्रों के लिए बोर्ड एग्जाम डेट शीट जारी होने से अब उन्हें मानसिक रूप से तैयार होने का मौका भी मिलेगा. बता दें कि, बोर्ड की वेबसाइट पर जाकर छात्र छात्राएं डेट शीट डाउनलोड कर सकते हैं. ये परीक्षाएं 16 फरवरी 2027 से शुरू होंगी.
16 फरवरी से होंगी परीक्षाएं
सीबीएसई की ओर से जारी डेटशीट के मुताबिक कक्षा 10वीं एवं 12वीं बोर्ड की परीक्षा 16 फरवरी से शुरू होंगी. कक्षा दसवीं की परीक्षा 16 फरवरी से लेकर 09 मार्च तक और कक्षा 12वीं की परीक्षा 16 फरवरी से लेकर 09 अप्रैल, 2027 तक चलेंगी.
इन विषय की होगी पहली परीक्षा
कक्षा दसवीं की पहली परीक्षा पेंटिंग और कक्षा 12वीं की पहली परीक्षा फिजिक्स विषय के लिए आयोजित कराई जाएगी.
क्या होगा परीक्षाओं का समय
सीबीएसई से मिली जानकारी के मुताबिक, कक्षा दसवीं एवं बारहवीं बोर्ड परीक्षा का संचालन एक शिफ्ट में किया जाएगा. बोर्ड परीक्षा सुबह 10.30 बजे से लेकर दोपहर 1.30 बजे तक आयोजित कराई जाएगी. हालांकि, कुछ विषयों के लिए परीक्षा का समय सुबह 10.30 बजे से लेकर दोपहर 12.30 बजे तक यानी 2 घंटे के लिए किया जाएगा.
1 जनवरी से शुरू होंगी प्रैक्टिकल परीक्षाएं
सीबीएसई की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, 10वीं और 12वीं की नियमित प्रैक्टिकल परीक्षाएं, प्रोजेक्ट वर्क और इंटरनल असेसमेंट 1 जनवरी 2027 से शुरू होंगे. वहीं, सर्दियों वाले स्कूलों में प्रैक्टिकल और इंटरनल असेसमेंट की प्रक्रिया 9 नवंबर से 19 दिसंबर 2026 तक आयोजित की जाएगी. ऐसे स्कूलों के विद्यार्थियों को निर्धारित समय के भीतर अपनी प्रैक्टिकल संबंधी तैयारियां पूरी करनी होंगी.
ऐसे करें डाउनलोड करें CBSE डेटशीट 2027
सीबीएसई ने 10वीं और 12वीं दोनों कक्षाओं की डेटशीट अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध कराई है. विद्यार्थी नीचे दिए गए तरीके से टाइमटेबल डाउनलोड कर सकते हैं.
सबसे पहले सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं.
वेबसाइट के होमपेज पर CBSE Date Sheet 2027 का लिंक खोजें.
अपनी कक्षा के अनुसार 10वीं या 12वीं की डेटशीट के लिंक पर क्लिक करें.
स्क्रीन पर डेटशीट की पीडीएफ खुल जाएगी.
इसे डाउनलोड करके अपने पास सुरक्षित रख लें.
यह भी पढ़ें

One thought on “CBSE Board Exam 2027: CBSE ने बोर्ड परीक्षा की डेट शीट जारी की, 16 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं, ऐसे डाउनलोड करें परीक्षा कार्यक्रम”